संगरूर बस स्टैंड पर पुलिस का कासो ऑपरेशन: 30 जवानों ने घेरकर की तलाशी; नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – Sangrur News

संगरूर बस स्टैंड पर पुलिस का कासो ऑपरेशन:  30 जवानों ने घेरकर की तलाशी; नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – Sangrur News



संगरूर पुलिस ने आज शहर के बस स्टैंड पर एक विशेष ‘CASO’ (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) अभियान चलाया। यह कार्रवाई पंजाब में ड्रग्स और अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है।डीजीपी पंजाब और एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल के निर्देशों पर सिटी-1 और सिटी

.

लगभग 30 पुलिसकर्मियों की एक टीम ने बस स्टैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों को घेरकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों की अधिक संख्या के कारण इस क्षेत्र को विशेष रूप से निशाना बनाया गया।

पुलिस बोली- नशा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी नशीली दवा या संदिग्ध वस्तु के साथ पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह ऑपरेशन विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों, नशा तस्करों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से चलाया गया है। अभियान के दौरान पकड़े गए संदिग्धों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *