लुधियाना में जीजा ने ब्रदर इन लॉ पर किया हमला: बहन का विवाद सुलझाने गए भाई को मारी दातर; आरोपी नशे का आदी – Ludhiana News
लुधियाना के जमालपुर इलाके में वैवाहिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपने साले पर दातर से हमला कर दिया। उसके हाथ पर कट लगा और पीठ पर भी चोटे मारी। पीड़ित साले की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बहन लंबे समय से पति की प्रताड़ना और नशे की आदतों से परेशान थी, जिसके चलते वह अपने घर को छोड़कर अलग रह रही थी। जब शिकायतकर्ता अपनी मां और बहन के साथ मामले को सुलझाने और बातचीत करने के लिए आरोपी के घर पहुंचा तो उसने पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकियां दीं और दातर से हमला कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता की बाजू और हाथ के पास चोटें आईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। नशा करके पत्नी से मारपीट करता आरोपी गगनदीप सिंह निवासी पीएचबी कॉलोनी, जमालपुर ने बताया कि उसकी बहन इशविंदर कौर का विवाह लालजीत सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि लालजीत सिंह नशा करता था और अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट तथा झगड़ा करता रहता था। आरोपी के 3 बेटियां है। वह कोई काम नहीं करता। जब भी उसे काम करने के लिए कहते है तो लड़ाई झगड़ा करता है। 4 फरवरी से अपने पार्लर की दुकान में रह रही बहन शिकायतकर्ता के अनुसार, लगातार विवादों के कारण उसकी बहन 4 फरवरी 2026 से अपने पार्लर की दुकान में रह रही थी। 31 मार्च 2026 को वह अपनी मां गुरप्रीत कौर और बहन के साथ उसके घर का ताला खोलकर अपना सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी बहन को फोन कर गाली-गलौज की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपी लालजीत सिंह निवासी जैन कॉलोनी, मुंडियां कलां के खिलाफ धारा 115(2), 118(1) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
Source link

