लुधियाना-ग्लाडा ने 6 अवैध इमारतें पर चलाया बुलडोजर: गांव थरीके-दाद में चलाया अभियान; हालात से निपटने को पुलिस बल रहा तैनात – Ludhiana News

लुधियाना-ग्लाडा ने 6 अवैध इमारतें पर चलाया बुलडोजर:  गांव थरीके-दाद में चलाया अभियान; हालात से निपटने को पुलिस बल रहा तैनात – Ludhiana News




लुधियाना में ग्रेटर एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव थरीके और दाद में 6 अवैध इमारतों को सील कर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, ग्लाडा के आदेशों के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और ग्लाडा की रेगुलेटरी विंग की प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में की गई। ग्लाडा अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों और इमारतों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इसके तहत अनधिकृत कॉलोनियां विकसित कर सस्ते प्लॉटों का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले डेवलपर्स के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माण रोकने के लिए जारी किया था नोटिस जानकारी के अनुसार, संबंधित डेवलपर्स को पहले अवैध निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। नोटिस की अनदेखी किए जाने पर ग्लाडा ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए छह अवैध इमारतों को सील करने और ध्वस्त करने की कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक यह पूरा अभियान बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ग्लाडा का अभियान रहेगा जारी ग्लाडा ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों को शुरुआती चरण में ही रोकने के लिए आने वाले सप्ताहों में भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य अनधिकृत कॉलोनियों के विस्तार पर रोक लगाना और लोगों को धोखाधड़ी से बचाना है। कॉलोनी और प्लॉट में निवेश से पहले वैधता जांचने की अपील मुख्य प्रशासक, ग्लाडा ने लोगों से अपील की कि किसी भी कॉलोनी या प्लॉट में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भविष्य में पीने के पानी, सीवरेज, सड़क, बिजली कनेक्शन तथा अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *