लुधियाना खाना खाकर लौट रहे बुजुर्ग को बोलेरो ने कुचला: ,इलाज के दौरान मौत पुलिस ने दर्ज किया मामला – Ludhiana News

लुधियाना खाना खाकर लौट रहे बुजुर्ग को बोलेरो ने कुचला:  ,इलाज के दौरान मौत पुलिस ने दर्ज किया मामला – Ludhiana News




लुधियाना के लाडोवाल इलाके में सड़क हादसे में 58 साल के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। मृतक के भतीजे सन्नी ने बताया कि उनके चाचा जगदीश लाल 20 जुलाई को लाडोवाल मेन रोड पर स्थित एक ढाबे पर रोटी खाने गए थे। खाना खाने के बाद जब वे पैदल ही सड़क पार कर रहे थे, तभी जालंधर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप (गाड़ी नंबर PB-10-HU-9436) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि उन्हें बहुत गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भीड़ ने चालक को पकड़ा, पर वो चकमा देकर भाग निकला सन्नी के मुताबिक एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्होंने और वहां मौजूद लोगों ने बोलेरो चलाने वाले को पकड़ लिया था। उसे लाडोवाल चौक तक लेकर भी गए लेकिन वहां गहमागहमी और भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर आरोपी अपनी गाड़ी समेत वहां से भाग निकला। हालांकि इस दौरान परिवार वालों के हाथ आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस लग गया था जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, तलाश जारी शिकायत के बाद लाडोवाल पुलिस ने 24 जुलाई को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान अमनदीप (निवासी गुरु ज्ञान विहार, लुधियाना) के रूप में हुई है। पुलिस ने नए कानून बीएनएस (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *