लुधियाना के फोकल पॉइंट में स्नेचिंग का वीडियो: रास्ता पूछने के बहाने महिला से छीना सोने का मंगलसूत्र,वारदात CCTV में कैद – Ludhiana News
सीसीटीवी में बाइक सवार लुटेरे मंगलसूत्र लेकर जाते हुए क़ैद
लुधियाना शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ दिनदहाड़े एक महिला कर्मचारी के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक स
.
पीड़िता की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो फोकल पॉइंट स्थित आनंद फैक्ट्री में कपड़ों पर प्रेस करने का काम करती है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 30 जून दोपहर के समय की है जब संध्या अपनी ब्रेक के समय फैक्ट्री के बाहर बैठी हुई थी।
लुटेरों ने पूछा रास्ता
CCTV फुटेज और पीड़िता के बयान के अनुसार बाइक पर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए एक सोची-समझी चाल चली।
रास्ता पूछने का बहाना: दोनों बाइक सवार संध्या के पास रुके और उससे ‘साहिल फैक्ट्री’ का पता पूछा। जिसपर संधिया ने कहा मुझे नहीं पता इसके बाद वे वहां से थोड़ा आगे चले गए।
साहिल फैक्ट्री’ का पता पूछा रहा लुटेरा
वापस लौटकर वारदात: कुछ ही सेकंड बाद वे अपनी बाइक वापस मोड़ कर लाए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने संध्या से दोबारा उलझते हुए कहा, आप पता क्यों नहीं बता रही हैं
झपट्टा मारा और फरार: जब तक संध्या कुछ समझ पाती, पीछे बैठे युवक ने फुर्ती से उसके गले पर झपट्टा मारा और सोने का मंगलसूत्र लिया। इसके बाद दोनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर तेजी से मौके से फरार हो गए।
CCTV फुटेज और पुलिस कार्रवाई
यह पूरी वारदात वहां लगे एक CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बाइक सवार दो लोग आते हैं और झपट्टा मारकर भाग जाते हैं। हाला की महिला दोनों के पीछे भागती हुई दिखाई दे रही है लेकिन लुटेरे वहाँ से भागने में कामयाब रहे इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस का रुख किया।
मामले की शिकायत नजदीकी पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और बाइक के नंबर व लुटेरों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

