रायसेन में दो बस टकराईं, 3 की मौत: एक शख्स का सिर दो हिस्सों में बंटा; 15 घायलों को 10 एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल – Raisen News

रायसेन में दो बस टकराईं, 3 की मौत:  एक शख्स का सिर दो हिस्सों में बंटा; 15 घायलों को 10 एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल – Raisen News


भोपाल-सागर रूट पर आमने-सामने से आ रही दो बस आपस में टकरा गईं।

रायसेन में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 3 यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। शवों की ऐसी हालत है कि चेहरे पहचान नहीं आ रहे हैं।

.

15 लोग घायल हैं, जिनमें से कई के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घायलों को 10 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रायसेन और भोपाल के नागपुर अस्पताल, लक्ष्मी स्पेशल स्पेशलिटी हॉस्पिटल समेत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना सुबह करीब 11 बजे खरबई थाना चौकी अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई है। दो मृतकों की पहचान नीतेश व्यास (28) पिता एसएन व्यास, निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज और माखन लोधी (29) पिता रामबाबू लोधी, निवासी पचीपुरा, बेगमगंज के रूप में हुई है। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। नीतेश व्यास राष्ट्रीय स्तर के कवि थे। वे बेगमगंज से भोपाल जा रहे थे।

बता दें, पहले 5 लोगों की मौत की सूचना आई थी, बाद में 3 यात्रियों की जान जाने की पुष्टि हुई।

आशुतोष राणा के साथ नीतेश व्यास। वह देश में अलग-अलग मंचों पर कविता का पाठ करते रहे।

एसपी बोले- भोपाल-सागर रूट पर चलती हैं दोनों बस

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। एसपी गुप्ता ने बताया कि कल्पना ट्रैवल्स की बस नंबर MP33 ZC 7770 की शक्ति ट्रैवल्स की बस नंबर MP04 PA 3820 से टक्कर हुई है। दोनों बसें भोपाल-सागर रूट पर चलती हैं। भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों की मौत हुई है। दूसरी बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक बस पुलिया से टकराने के बाद रुकी।

देखिए, 4 तस्वीरें…

एक्सीडेंट से बस बुरी तरह टूट-फूट गई।

एक्सीडेंट से बस बुरी तरह टूट-फूट गई।

टक्कर के बाद एक बस सड़क से उतर गई।

टक्कर के बाद एक बस सड़क से उतर गई।

हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई।

एक्सीडेंट की वजह से सड़क की एक लेन पर ट्रैफिक बंद हो गया।

एक्सीडेंट की वजह से सड़क की एक लेन पर ट्रैफिक बंद हो गया।

ओवरस्पीड और मोड़ बना हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शी हेमराज लोधी ने कहा- मैं यहां से गुजर रहा था। इसी दौरान तेजी से दौड़ रही शक्ति ट्रैवल्स और कल्पना ट्रैवल्स की बसों की टक्कर हो गई। ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी दौड़ा रहे थे। स्पीड ज्यादा होने से टर्न पर बसें संभल नही पाईं और आपस में टकरा गईं। विंडो सीट पर बैठे कई यात्रियों के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं।

शक्ति ट्रैवल्स की बस को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

हादसे में ये हुए घायल

  • शिवानी लोधी पति रामकृष्ण, उम्र 26, निवासी चौनी पत्थर, रायसेन
  • पुलकित अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 32, निवासी भवानी माता वार्ड, खंडवा
  • प्रेम पिता रामकृष्ण उम्र 07 माह, निवासी चौनी पत्थर, रायसेन
  • नंदिनी पिता रामकृष्ण उम्र 03 वर्ष, निवासी चौनी पत्थर, रायसेन
  • महेंद्र लोधी पिता किशनलाल लोधी उम्र 32, निवासी टेहरी भुरपार, गैरतगंज
  • कुंजीलाल पिता लाल सिंह लोधी उम्र 70, निवासी टेहरी भुरपार, गैरतगंज
  • एसएस सोलंकी पिता एएस सोलंकी उम्र 32, इंडस पार्क फेस-2, अयोध्या नगर, भोपाल
  • जागेश्वर पिता मजबूत सिंह लोधी, निवासी गोपालपुर, बेगमगंज
  • केशव सिंह पिता माधो सिंह, निवासी बैरागढ़, भोपाल
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बस में 30-35 लोग सवार थे

यात्री ममता रैकवार ने बताया कि वे भोपाल के ISBT से सिलवानी जाने के लिए बस में सवार हुई थीं। इसमें 30-35 लोग सवार थे। 10 बजकर 10 मिनट पर बस वहां से रवाना हुई थी। टोल के आगे आते ही अचानक जोरदार झटका लगा। यात्री सीट से नीचे गिर पड़े। ड्राइवर ने बस को बहुत कंट्रोल किया। उसे भी चोट आई है।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कहा- केसली से आ रही बस की जयसिंह नगर की ओर से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। खिड़की के पास बैठे यात्रियों को गंभीर चोट आई।

यह खबर भी पढ़ें…

हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने 6 लोगों पर कार चढ़ाई

भोपाल में नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से पुलिसकर्मी, राहगीरों, ठेलों और कई वाहनों को टक्कर मारी। वे 10 से 12 किलोमीटर तक उत्पात मचाते रहे। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार का पीछा किया। करीब 10-12 किलोमीटर तक भागने के बाद आरोपियों को घेर लिया। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *