राम मंदिर चोरी- अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद: पत्नी बोलीं- सरकार से जान का खतरा, ट्रस्ट ऑफिस घेरने का ऐलान किया था – Ayodhya News

राम मंदिर चोरी- अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद:  पत्नी बोलीं- सरकार से जान का खतरा, ट्रस्ट ऑफिस घेरने का ऐलान किया था – Ayodhya News




अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने सोमवार देर रात 12 बजे अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया। अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का डेलिगेशन चढ़ावा चोरी का विरोध करने पहुंचा था। उन्होंने आज यानी मंगलवार को मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। इसलिए, वह रात को अयोध्या पहुंच गए थे। इस बीच, अजय राय की पत्नी रीना राय ने वाराणसी से एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा- मेरे पति की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिरने को तैयार है। पुलिस जीप में ले जाने के बाद अब हमारे सहयोगियों को गलत जानकारियां देकर भटकाया जा रहा है। ‘चढ़ावा चोरों’ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। अगर मेरे पति को कुछ भी होता है, तो पूरी जिम्मेदारी इस अधर्मी भाजपा सरकार की होगी 17 साल बाद RMO का ट्रांसफर, CCTV की जिम्मेदारी इन्हीं के पास थी चढ़ावा चोरी के बीच राम मंदिर में 17 साल से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव का तबादला कर दिया गया। उन्हें गोरखपुर भेजा गया है। SIT ने अर्जुन देव की भूमिका को भी जांच के दायरे में लिया है। चढ़ावे की गिनती वाले काउंटिंग रूम में लगे CCTV कैमरों की निगरानी की जिम्मेदारी अर्जुन देव के पास थी। इसके अलावा, राम मंदिर में लगे करीब 1600 कैमरों की निगरानी भी उनके पास थी। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी रिपोर्ट में अर्जुन देव की 17 साल से अयोध्या में तैनाती और ट्रस्ट के कामों में सक्रिय दखल का भी जिक्र है। अर्जुन देव रामलला जब टेंट में थे, तब भी CCTV का काम देखते थे। वह 2009 से लगातार अयोध्या में तैनात हैं। इस दौरान कई बार उनके ट्रांसफर के आदेश जारी हुए, लेकिन हर बार उनका ट्रांसफर रुक गया। हाल ही में लखनऊ के लिए जारी ट्रांसफर आदेश भी निरस्त कर दिया गया था। चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय से रविवार को पुलिस ने करीब 3 घंटे पूछताछ की गई। पुलिस ने उनसे चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया समझी। साथ ही पूछा कि उन्हें चढ़ावा चोरी का पता पहली बार कब और कैसे लगा। उसके बाद उन्होंने क्या-क्या किया। बताया जा रहा है कि चंपत राय कई सवालों के सटीक जवाब नहीं दे पाए। इससे पहले, सोमवार को पुलिस ने SBI की अयोध्या धाम ब्रांच पहुंचकर जेल में बंद 8 आरोपियों के बैंक खाते खंगाले। मंदिर में नौकरी से लेकर अब तक के उनके ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई। एसबीआई बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया है। इनकी ड्यूटी चढ़ावा गिनती में लगी हुई थी। सोमवार को चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार 8 आरोपियों की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। वहीं, ट्रस्ट की 11 जुलाई को होने वाली बैठक 5 दिन पहले यानी 6 जुलाई को होगी। इसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला होगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT से फाइनल रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने को कहा है। SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *