राममंदिर चढ़ावा चोरी-आरोपी टिन्नू और सुभाष की रिमांड मांगेगी पुलिस: अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर, लिखा- दिल में बाबर, मुंह में राम – Ayodhya News

राममंदिर चढ़ावा चोरी-आरोपी टिन्नू और सुभाष की रिमांड मांगेगी पुलिस:  अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर, लिखा- दिल में बाबर, मुंह में राम – Ayodhya News




अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस आरोपी रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस दोनों की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। रिमांड मिलने पर दोनों से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले, पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। इधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र का नाम हटा दिया गया है। इससे पहले दोनों की VIP पास आईडी भी ब्लॉक कर दी गई थी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास के नाम पर नई VIP पास आईडी जारी की गई है। अयोध्या, बाराबंकी, मथुरा समेत यूपी के कई जिलों में सोमवार देर रात सपा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इनमें मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की तस्वीरों के साथ लिखा है- ‘दिल में बाबर, मुंह में राम।’ मंगलवार सुबह सपा कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग्स फाड़ दिए। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *