मोहाली में युवक पर कार चढ़ाने का आरोप: भाई ने बहन से छेड़छाड़ का किया था विरोध, परिवार बोला- बठिंडा के राजनेता की गाड़ी – Mohali News

मोहाली में युवक पर कार चढ़ाने का आरोप:  भाई ने बहन से छेड़छाड़ का किया था विरोध, परिवार बोला- बठिंडा के राजनेता की गाड़ी – Mohali News




मोहाली में एक युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने मोहाली की एक निजी सोसाइटी में दूसरे युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। घटना मोहाली के सेक्टर-68 की है, जहां भाई और बहन बाजार से लौट रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके बाद दोनों अपनी वर्ना कार में बैठकर मोहाली स्थित अपनी निजी सोसाइटी श्री गुरु हरसहाय पहुंच गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक भी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो स्कॉर्पियो चालक ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। लाइट और हॉर्न देकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जब वे स्कॉर्पियो चालक से बचने के लिए अपनी कार में जा रहे थे, तब स्कॉर्पियो उनका पीछा कर रही थी और पीछे से लगातार लाइट और हॉर्न देकर उनकी वर्ना कार को रुकवाने की कोशिश की जा रही थी। डर की वजह से उन्होंने रास्ते में गाड़ी नहीं रोकी। जब वे सोसाइटी में पहुंचे तो उनके दो कजिन ब्रदर वहां टहल रहे थे। उन्होंने इशारा देकर स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो चालक दूसरी गली से गाड़ी घुमाकर तेज रफ्तार में आया और उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। लूट के डर से नहीं रोकी कार घटना के समय युवक और युवती के पास काफी मात्रा में कैश था। परिवार का कहना है कि शुरुआत में उन्हें आशंका थी कि कोई लूटपाट की वारदात को अंजाम देना चाहता है। इसी कारण उन्होंने रास्ते में बार-बार हॉर्न देने के बावजूद अपनी कार नहीं रोकी। कार में टंगी थी पुलिस की वर्दी परिवार ने आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो में पुलिस की वर्दी टंगी हुई थी। जब उन्होंने अपने स्तर पर वाहन की पड़ताल की तो पता चला कि यह गाड़ी बठिंडा के एक राजनेता के नाम पर रजिस्टर्ड है और कार में सवार लोग उस विधायक के गनमैन हैं। परिवार ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के साथ पुलिस को शिकायत दे दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *