मोगा में 19 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप: सुबह 8 से 2 बजे तक जमा होंगे गणना प्रपत्र, DC ने की लोगों से आने की अपील – Moga News

मोगा में 19 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप:  सुबह 8 से 2 बजे तक जमा होंगे गणना प्रपत्र, DC ने की लोगों से आने की अपील – Moga News



मोगा जिले में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण-2026 के तहत 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य गणना प्रपत्रों का संग्रहण और उनके बाद डिजिटलीकरण करना है। मतदाता सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन कै

.

यह कदम विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत घर-घर सर्वेक्षण 25 जून को शुरू हुआ था और 3 अगस्त 2026 को समाप्त होगा। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं, उनकी सुविधा के लिए ये कैंप आयोजित किए जा रहे हैं ताकि प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

DC ने दी जानकारी

जिला चुनाव अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर, मोगा, श्री सागर सेतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन बी.एल.ओ. ने 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा कर लिया है, वे अन्य बी.एल.ओ. और बी.एल.ए. को सहयोग प्रदान करेंगे। जिन बी.एल.ओ. द्वारा गणना प्रपत्रों का संग्रहण संतोषजनक ढंग से पूरा किया जा चुका है, वे अब डिजिटलीकरण के कार्य पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे।

श्री सेतिया ने संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य और पोलिंग बूथों का युक्तिकरण (rationalization) भी 3 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। मतदाता सूचियों का प्रारूप 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा, जिस पर दावे और आपत्तियां 13 अगस्त से 12 सितंबर तक प्रस्तुत की जा सकेंगी।

प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 12 अक्टूबर 2026 को होगा। डिप्टी कमिश्नर ने मोगा जिले के अधिक से अधिक मतदाताओं से 19 जुलाई को आयोजित विशेष कैंपों में भाग लेकर इस प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *