मोगा में सरेराह हथियारबंद बदमाशों का जानलेवा हमला, दो गंभीर: 40 हजार रुपए व स्कूटी छीनी, बोलेरो गाड़ी से घेरकर वारदात को अंजाम – Moga News

मोगा में सरेराह हथियारबंद बदमाशों का जानलेवा हमला, दो गंभीर:  40 हजार रुपए व स्कूटी छीनी, बोलेरो गाड़ी से घेरकर वारदात को अंजाम – Moga News




मोगा में हथियारबंद बदमाशों द्वारा दो लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने और उनसे नकदी, मोबाइल फोन व स्कूटी लूटने का मामला सामने आया है। घायलों की पहचान गांव दौलतपुरा नीवां निवासी बलवीर सिंह और बूटा सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 5-6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी मोगा के सहायक थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है और आरोपियों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानिए हमले की पूरी कहानी: बोलेरो गाड़ी से आरोपियों ने घेरा पुलिस को दिए बयान में बलवीर सिंह ने बताया कि वह घोड़ा-ट्रॉला चलाता है। उसका ट्रॉला पिछले 15 दिनों से लुहारा चौक के पास डिफेंस रोड पर उसके दोस्त राजविंदर सिंह के घर के बाहर खड़ा था। 12 जुलाई की शाम करीब 6 बजे ट्रॉले मालिक बूटा सिंह के साथ एक्टिवा स्कूटी पर वहां जा रहा था। रास्ते में बूटा सिंह के मोबाइल पर फोन पर उन्होंने स्कूटी रोकने की कोशिश की, तभी बोलेरो कैंपर गाड़ी उनके पास आकर रुकी, जिस पर नीले रंग का बड़ा झंडा लगा हुआ था। बेस बॉल बैट और धारदार हथियारों से किया हमला गाड़ी से करीब 5-6 अज्ञात लोग उतरे, जिनके हाथों में बेसबॉल बैट और धारदार हथियार थे। गाड़ी से उतरते ही हमलावरों ने बूटा सिंह पर बेसबॉल बैट और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी बांह और दोनों टांगों पर गंभीर चोटें आईं। जब बलवीर सिंह ने अपने साथी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी बेसबॉल बैट से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह भी घायल होकर जमीन पर गिर गया। 40 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल छीन ले गए आरोपी मारपीट के बाद हमलावर बूटा सिंह की जेब से 40 हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल फोन निकाल ले गए। इसके साथ ही आरोपी उनकी एक्टिवा स्कूटी को भी अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी में लादकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद घायलों को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीड़ितों ने पहले अपने स्तर पर बोलेरो गाड़ी की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *