मोगा में नशे और अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा: दो आरोपी गिरफ्तार; 12 ग्राम हेरोइन और 9 बोतल शराब बरामद – Moga News

मोगा में नशे और अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा:  दो आरोपी गिरफ्तार; 12 ग्राम हेरोइन और 9 बोतल शराब बरामद – Moga News




मोगा पुलिस ने नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 9 बोतल अवैध शराब तथा दूसरे आरोपी से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने 28 जून को गांव मल्लियांवाला के नजदीक गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने जसविंदर सिंह उर्फ पप्पा पुत्र जसवंत सिंह निवासी मल्लियांवाला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61/1/14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर मलकीत सिंह द्वारा की जा रही है। दूसरे मामले में हैप्पी गिरफ्तार दूसरे मामले में थाना बाघापुराना पुलिस ने गांव समाल भाई की दाना मंडी में छापेमारी कर हैप्पी सिंह उर्फ गोलगप्पा पुत्र केवल सिंह निवासी समाल भाई को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर बिंदरपाल कौर कर रही हैं। मोगा पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *