मोगा की लड़की पाकिस्तानी के साथ पकड़ी-मारे थप्पड़: मलेशिया में पंजाबी युवकों ने घेरा, रोड पर ही रोने लगी, बोली-मेरे परिवार को पता है – Moga News
पंजाब के मोगा की रहने वाली एक लड़की को लेकर मलेशिया के हाईवे पर हाई बोल्टेज ड्रामा हो गया। 30 जुलाई की शाम को कुछ पंजाबी लड़कों ने पाकिस्तानी के साथ उसे पकड़ लिया। युवकों ने बीच सड़क में ही लड़की को पाकिस्तानी के साथ घूमने पर थप्पड़ जड़ दिए।
इस दौरान जब पाकिस्तानी युवक उसे बचाने लगा तो उसके साथ भी धक्का मुक्की की गई। पंजाबी युवकों ने कहा कि वे सब भी मोगा के ही रहने वाले हैं।
इसका वीडियो भी युवकों ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। युवकों ने लिखा है कि ये पंजाब की लड़की पाकिस्तानी के साथ यहां मलेशिया में रह रही है। पंजाब की लड़कियां जब ऐसा करती हैं तो हमारी बेइज्जती होती है। युवकों ने ये वीडियो 30 जुलाई को अपलोड किया है।
हमारी लड़कियां पर पाकिस्तानियों के साथ घूमती हैं तो शर्म आती है। पाकिस्तानी लोग हमारी बेटियों को अपने जाल में फंसाकर फिर हमें सड़कों पर ताने मारते हैं कि वो देखो आपकी लड़किया हमारे लड़कों के साथ घूम रही हैं।
युवकों ने मौके पर किसी रूबी मैम को फोन कर लड़की तो तुरंत डिपोर्ट करवाने के लिए भी कहा। इसके साथ ही युवकों ने दावा किया कि कई निहंग जत्थेबंदियां इस लड़की की डिपोर्टेशन की मांग कर रही हैं ताकि इसे पंजाब लाकर अच्छी तरह से समझाया जा सके। पाकिस्तानी बोला-मैं इसके परिवार के साथ बात करता हूं
पंजाबी युवकों ने जब पाकिस्तानी युवक को डांटा तो उसने कहा कि वह लड़की के परिवार वालों के साथ रोजाना बात करता है। उसके परिवार में सब लोगों को पता है कि ये मेरे साथ रह रही है। इस पर मौके पर ही पंजाबी युवकों ने पाकिस्तानी को फोन लगाकर लड़की के माता-पिता से बात करवाने के लिए कहा। उसने फोन लगाया लेकिन लगा नहीं, इसके बाद दोनों के बीच बहस तीखी हो गई।
पाकिस्तानी युवक को धक्के मारे
पंजाबी युवकों ने बहस के बाद लड़की को छोड़ने के लिए कहा। पंजाबी युवकों ने कहा कि हमारी पाकिस्तान या पाकिस्तानियों के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। इस लड़की को तो अब हम सबक सिखाएंगे। इसे यहां से डिपोर्ट करवाकर पंजाब भिजवाया जाएगा। पाकिस्तानी ने जब पैसों को लेकर बात करती शुरू की तो युवकों ने उसे धक्के मारे जिस पर लड़की चिल्लाने लगी और उसे बचाने के लिए दौड़ी।
हैप्पी नामक लड़के साथ पैसों का विवाद
बहस के बीच कुछ युवकों ने पाकिस्तानी युवक को कहा कि तुम्हारा हैप्पी के साथ पैसों का विवाद है, तो उसी के साथ बैठकर इसे सुलझाओ। इस लड़की के साथ रहना छोड़ दे। युवकों ने इस मैटर में किसी रूबीना नामक लड़की का भी जिक्र किया और उसे मौके पर वीडियो कॉल लगाकर पूरा मैटर बताया।
लड़की नहीं करवा पाई परिवार वालों से बात
युवकों ने लड़की से पूछा कि वह मोगा में कहां कि रहने वाली है तो उसने बताने से मना कर लिया। इसके बाद लड़कों ने पंजाबी लड़की को अपने माता-पिता से बात करवाने के लिए कहा तो लड़की कहने लगी को उनको पता है कि मैं यहां पाकिस्तानी लड़के के साथ रह रही है। जब फोन लगाने को कहा तो लड़की ने फोन पर बात नहीं करवाई।
Source link

