मानसा में हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर: कार से पटियाला के काली माता के दरबार जा रहे थे, अनियंत्रित ट्राले ने सामने से मारी टक्कर – Mansa News
मानसा-भीखी रोड पर स्थित कोटड़ा गांव के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना रात करीब 8 बजे एक कार और ट्राले के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर के कारण हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान जतिन वर्मा (26 वर्ष), पुत्र अशोक कुमार, निवासी मानसा, सुरिंदर पाल सिंह (30 वर्ष), पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी गांव अक्कांवाली के रूप में हुई है। इस हादसे में कार सवार तीसरा युवक अवतार सिंह (23 वर्ष), पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी मानसा, गंभीर रूप से घायल हो गया है। अचानक संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार तीनों युवक मानसा से भीखी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीखी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले के सामने अचानक कोई वस्तु आ गई। वस्तु को बचाने के चक्कर में ट्राला चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्राला अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में जा घुसा।
अस्पताल में एक की मौके पर मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा ड्यूटी डॉक्टर अर्शदीप सिंह ने बताया कि देर रात उनके पास कोटड़ा गांव के पास हुए एक्सीडेंट का मामला आया था। उन्होंने पुष्टि की कि जतिन वर्मा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, सुरिंदर पाल सिंह और अवतार सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उच्च स्वास्थ्य केंद्र (Higher Medical Centre) रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान सुरिंदर पाल सिंह ने भी दम तोड़ दिया, जबकि अवतार सिंह की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। पटियाला के काली मांता के दरबार दर्शन करने जा रहे थे गांव अकांवाली का सुरिंदरपाल सिंह मानसा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सेहत कर्मी के तौर पर काम कर रहा था सुरेंद्रपाल अनमैरिड है और उनका एक बड़ा भाई भी है पिता गांव में आरएमपी डॉक्टर का काम करते हैं शनिवार रात को मानसा से पटियाला में माता काली में दरबार में माथा टेकने के लिए जा रहे थे
वहीं मृतक जतिन वर्मा की मनसा के प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर के पास काम करता था और यह भी अपने दोस्तों के साथ पटियाला में माता काली के दरबार में जा रहे थे जतिन वर्मा घर में इकलौता बेटा था और बहन की शादी हो चुकी है और घर में अब माता और पिता रहे थे पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।
Source link

