महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर की छत गिरी: परभणी में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका; शनिवार को दर्शन करने भीड़ उमड़ी थी
महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान जी के मारुति मंदिर के हॉल की छत गिर गई। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों की मौत होने की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद के लिए भीड़ थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link

