मणिपुर में हथियारबंद बदमाशों का हमला, तीन लोगों की हत्या: सात घर भी जलाए, गोलीबारी शुरू होते ही जंगल में भागे लोग

मणिपुर में हथियारबंद बदमाशों का हमला, तीन लोगों की हत्या:  सात घर भी जलाए, गोलीबारी शुरू होते ही जंगल में भागे लोग


इंफाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमलावरों ने गांव में घर भी जला दिए।

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार तड़के हुए हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सैतू-गामफाजोल उपखंड के लोइबोल खुल्लेन गांव में सुबह करीब चार बजे हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया। इस दौरान सात घर भी जला दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि दो गुटों के बीच कई मिनट तक गोलीबारी हुई। गोलीबारी शुरू होते ही गांव के लोग जान बचाने के लिए पास के जंगलों में शरण लेने को मजबूर हो गए।

मारे गए लोगों की पहचान लेटखोंगम हाओकिप, टिनमैरी हाओकिप और जांगमिनलाल हाओकिप के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों की मौत गोलीबारी के दौरान हुई।

हमले के बाद सुरक्षाबल गांव पहुंचे।

हमले के बाद सुरक्षाबल गांव पहुंचे।

जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा- CM सिंह

CM वाई. खेमचंद सिंह ने हमले को घिनौना और कायराना बताया। निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसके जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

सिंह ने राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत उपलब्ध कराने को कहा है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने कहा कि सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है। जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और डर व विभाजन फैलाने की कोशिश करने वालों के बहकावे में नहीं आने की अपील की।

KIM ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

इसी बीच, राज्य में कुकी जनजातियों के शीर्ष संगठन KIM (कुकी इनपी मणिपुर) ने भी हमले की निंदा की और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जांच की मांग की।

KIM ने अपने बयान में कहा कि वह निहत्थे नागरिकों के खिलाफ हुई इस हिंसा की कड़ी निंदा करता है। संगठन के मुताबिक, निर्दोष लोगों की हत्या और घरों व आजीविका को नुकसान पहुंचाना मानव गरिमा और बुनियादी मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

———————–

ये खबर भी पढ़ें:

म्यांमार सीमा से आए उग्रवादियों ने मणिपुर में घर जलाए:सुबह 4 बजे हमला, लोग जान बचाकर जंगलों में भागे, महिला समेत दो लापता

मणिपुर के कमजोंग जिले में गुरुवार को उग्रवादियों ने कई गांवों पर हमला किया। कई घरों में आग लगा दी।

मणिपुर के कमजोंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास गुरुवार सुबह हथियारबंद उग्रवादियों ने कई गांवों पर हमला किया। कई घरों में आग लगा दी गई। लोग जान बचाकर जंगलों में भाग गए। पुलिस के मुताबिक, हमला सुबह करीब चार बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *