मजदूरों से लूट का मामला 24 घंटे में सुलझा: संगरूर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया; नकदी और बाइक बरामद – Sangrur News

मजदूरों से लूट का मामला 24 घंटे में सुलझा:  संगरूर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया; नकदी और बाइक बरामद – Sangrur News




संगरूर पुलिस ने थाना सिटी-1 क्षेत्र में हुई लूटपाट के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ₹24,500 नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसपी डी संगरूर ने बताया कि यह घटना 11 जुलाई 2026 को गांव गुरदासपुरा के पास लिंक रोड पर हुई थी। तीन अज्ञात व्यक्तियों ने धान की रोपाई करने आए मजदूरों से ₹65,000 नकद छीन लिए थे। इस संबंध में थाना सिटी-1, संगरूर में केस नंबर 101 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपियों के पास से कैश बरामद पुलिस ने आरोपियों से ₹24,500 नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे की रॉड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। एसपी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इसी कारण इस मामले में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 भी जोड़ी गई है। संगरूर पुलिस ने यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ उनका अभियान इसी तरह जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *