बेअदबी कानून पर जत्थेदार बोले- सरकार ने गैर-संजीदगी दिखाई: सभी MLA आपत्तियों पर सहमत, सांसारिक कानून गुरु ग्रंथ साहिब पर लागू नहीं – Amritsar News
अमृतसर में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आज बेअदबी कानून को लेकर पंजाब सरकार की ओर से पेश किए गए संशोधित ड्राफ्ट पर अपना पक्ष रखा। जत्थेदार गड़गज ने कहा कि पंथ गुरु साहिब के हुक्म के अनुसार चलता है। गुरु पंथ की सहमति के बिना कोई भी कानून नहीं बनाया जा सकता। पंजाब सरकार ने इस मामले में गैर-संजीदगी दिखाई है। गड़गज ने कहा कि आज पूरी दुनिया में गुरबाणी को मानने वाले सिख मौजूद हैं, इसलिए ऐसा कोई भी कानून स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिसे गुरु पंथ की मंजूरी प्राप्त न हो। इसी उद्देश्य से पिछले महीने पंजाब सरकार के विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को श्री अकाल तख्त साहिब बुलाया गया था। वहां पारदर्शिता के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने जयकारे लगाकर आपत्तियों को दूर करने तथा आवश्यक संशोधन करने पर सहमति जताई थी। अब 4 प्वाइंट्स में पढ़ें क्या बोले जत्थेदार गड़गज:- अकाल तख्त के बारे में जानिए:- जत्थेदार ने बताए थे ये 6 एतराज
Source link
