फाजिल्का में करोड़पति बनते-बनते रह गया शख्स: एक नंबर से चूका, टिकट देखते ही BP घटा; विक्रेता ने पिलाया नींबू पानी – Fazilka News

फाजिल्का में करोड़पति बनते-बनते रह गया शख्स:  एक नंबर से चूका, टिकट देखते ही BP घटा; विक्रेता ने पिलाया नींबू पानी – Fazilka News




फाजिल्का में एक व्यक्ति नागालैंड स्टेट लॉटरी के करोड़ रुपए के इनाम से महज एक अंक से चूक गया। इसकी जानकारी मिलते ही लॉटरी टिकट खरीदने वाले पवन कुमार की तबीयत बिगड़ गई और उनका बीपी अचानक कम हो गया। लॉटरी विक्रेता ने तुरंत उन्हें नींबू पानी और कोल्ड ड्रिंक पिलाकर संभाला। पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने फाजिल्का के मेहरियां बाजार स्थित रूप चंद लॉटरी विक्रेता से नागालैंड स्टेट लॉटरी का टिकट नंबर 61B 49531 खरीदा था। लॉटरी का परिणाम मंगलवार रात 8 बजे घोषित हुआ था। अगले दिन बुधवार जब वह अपना टिकट चेक करवाने दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि उनका टिकट एक अंक के अंतर से एक करोड़ रुपए के इनाम से चूक गया। नमक मिलाकर नींबू पानी पिलाया उनके टिकट नंबर 61B 49531 के बजाय 41B 49531 नंबर पर एक करोड़ रुपए का इनाम निकला था। यह जानकारी मिलते ही पवन कुमार की तबीयत बिगड़ गई और उनका बीपी अचानक कम हो गया। उनकी हालत देखकर लॉटरी विक्रेता बोबी ने तुरंत उन्हें नमक मिलाकर नींबू पानी पिलाया और एसी में बैठाकर राहत दी। कुछ समय बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। 10 हजार का सांत्वना पुरस्कार मिला लॉटरी विक्रेता बोबी ने पवन कुमार को सांत्वना देते हुए कहा कि किस्मत कभी भी बदल सकती है और वह आगे भी लॉटरी में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। एक करोड़ रुपए का इनाम एक अंक से चूकने के बावजूद पवन कुमार को 10 हजार रुपए का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही उन्हें 7 करोड़ रुपए के राखी बंपर लॉटरी का एक नया टिकट भी दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *