फरीदकोट में 5 से 7 जुलाई तक सिमूवर्स-2026: डॉक्टरों को मिलेगा आधुनिक सर्जरी तकनीकों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण – Faridkot News

फरीदकोट में 5 से 7 जुलाई तक सिमूवर्स-2026:  डॉक्टरों को मिलेगा आधुनिक सर्जरी तकनीकों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण – Faridkot News


फरीदकोट की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी की फाइल फोटो।

पंजाब के मरीजों को अधिक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस), फरीदकोट में 5 से 7 जुलाई तक “सिमूवर्स 2026” नामक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

.

सम्मेलन का उद्देश्य डॉक्टरों, सर्जनों, रेजिडेंट डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों को आधुनिक सिमुलेशन तकनीक के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उपचार की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को बेहतर बनाना है।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बीएफयूएचएस के उप कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव सूद ने बताया कि विकसित देशों में डॉक्टरों को वास्तविक मरीजों का इलाज करने से पहले सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण दिया जाता है।

कुलपति बोले- पंजाब सरकार की मदद से स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया

इससे वे जटिल चिकित्सा प्रक्रियाओं का अभ्यास कर उपचार के दौरान होने वाली त्रुटियों को कम कर पाते हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने पंजाब सरकार और सीएसआर के सहयोग से अत्याधुनिक सिमुलेशन एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया है।

जानकारी देते वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद।

यह केंद्र पंजाब के डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों या विदेश जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी, एंडोयूरोलॉजी, आईवीएफ एवं रिप्रोडक्टिव मेडिसिन, आर्थ्रोस्कोपी, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, अल्ट्रासाउंड तथा अन्य आधुनिक मिनिमली इनवेसिव तकनीकों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एनएमसी के चेयरमैन, आईएमए अध्यक्ष विशेष रूप से शामिल होंगे-वीसी

यूनिवर्सिटी के वीसी ने बताया कि इस सम्मेलन में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के चेयरमैन डॉ. अभिजात शेठ, राष्ट्रीय आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे. नायक सहित देशभर के अनेक वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे। विश्वविद्यालय का मानना है कि यह सम्मेलन आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और मरीजों की सुरक्षा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *