फरीदकोट में हेरोइन सप्लाई करते पति-पत्नी गिरफ्तार: सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान लिंक रोड से पकड़ा, पति पर पहले भी 2 केस – Faridkot News

फरीदकोट में हेरोइन सप्लाई करते पति-पत्नी गिरफ्तार:  सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान लिंक रोड से पकड़ा, पति पर पहले भी 2 केस – Faridkot News




फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ जैतो की टीम ने कोटकपूरा में 53 ग्राम हेरोइन सहित एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी मलकीत सिंह और उसकी पत्नी सुखविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत सीआईए स्टाफ जैतो के प्रभारी एएसआई दर्शन सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देवीवाला रोड, कोटकपूरा पर संदेह के आधार पर एक पति-पत्नी को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा सके तथा इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस से बचने को महिलाओं का सहारा लिया जाता है-डीएसपी इस संबंध में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी मलकीत सिंह के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर पुलिस से बचने के लिए महिलाओं का सहारा भी ले रहे हैं। इसी के तहत आरोपी अपनी पत्नी को साथ लेकर नशे की सप्लाई कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी के अनुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *