फरीदकोट में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: लाखों नशीली गोलियां, कैप्सूल और हेरोइन नष्ट; 2331 तस्कर गिरफ्तार – Faridkot News

फरीदकोट में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:  लाखों नशीली गोलियां, कैप्सूल और हेरोइन नष्ट; 2331 तस्कर गिरफ्तार – Faridkot News




फरीदकोट जिला पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न मामलों में बरामद भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को नष्ट किया। यह कार्रवाई फरीदकोट रेंज की आईजी निलांबरी जगदले और एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस की मौजूदगी में सेल लिमिटेड पावर प्लांट, हुकूमत सिंह वाला (जिला फिरोजपुर) में की गई। इस मौके पर आईजी निलांबरी जगदले ने बताया कि नशों को जड़ से खत्म करने के लिए फरीदकोट पुलिस लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा तीन मामलों में बरामद करीब 1,68,680 नशीली गोलियां, 12,470 कैप्सूल और 77 शीशियां नष्ट की गईं। वहीं जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 40 मामलों में बरामद 1 क्विंटल 41 किलो 550 ग्राम पोस्त, 292 ग्राम हेरोइन, 447 ग्राम स्मैक, 11,760 नशीली गोलियां, 3,474 कैप्सूल, 22 ग्राम गांजा, 69 शीशियां, 1 किलो 789 ग्राम नशीला पाउडर तथा 6.750 लीटर नशीला भांग का घोल नष्ट कराया। फरीदकोट में अब तक 2331 आरोपी गिरफ्तार-एसएसपी इस मौके पर एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि मार्च 2025 से युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के 1,587 मामले दर्ज किए हैं और 2,331 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा वर्ष 2026 के दौरान नशा तस्करों की 36 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति संबंधित प्राधिकरण की मंजूरी के बाद फ्रीज करवाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करों और सप्लायरों की सूचना पंजाब सरकार की ‘सेफ पंजाब एंटी-ड्रग हेल्पलाइन’ 97791-00200 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *