पूर्व मंत्री विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरे, मौत: बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे, खुदकुशी या हादसा, लखनऊ पुलिस जांच कर रही – Lucknow News

पूर्व मंत्री विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरे, मौत:  बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे, खुदकुशी या हादसा, लखनऊ पुलिस जांच कर रही – Lucknow News




लखनऊ में नए विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। जिस फ्लैट (नंबर- 703) से नानकदीन गिरे, वह सुभासपा विधायक हंसु राम को आवंटित है। हंसु राम बलिया की बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक हैं। नानकदीन सुबह विधायक के घर पहुंचे थे। इसके बाद उनकी संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूर्व मंत्री ने खुदकुशी की या हादसा हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना के कारण पता किए जा रहे हैं। 56 साल के नानकदीन भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री थे। उन्होंने हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा नाम का संगठन भी बनाया था, जिसके वह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मामला मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हजरतगंज थाना क्षेत्र का है। सुभासपा विधायक बोले- 2 बजकर 1 मिनट पर आई थी कॉल बेल्थरा विधायक हंसु राम ने दैनिक भास्कर से बताया कि दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर मेरे फ्लैट में रहने वाले आरिफ का फोन आया कि पूर्व मंत्री नानकदीन ने चाय बनाने के लिए कहा। उसके बाद वह पीछे बालकनी में चले गए। फिर अचानक आवाज आई कि वह नीचे गिर गए हैं। मुझे सिर्फ इतना ही पता है। मेरी उनसे एक दिन पहले यानी सोमवार दोपहर को मुलाकात हुई थी। तब उन्होंने हमारे साथ चाय और बन मक्खन खाया था। उस दौरान वह बहुत डिप्रेशन में लग रहे थे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम कार्यालय में थे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा- हम लोग प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिर गए हैं। हम लोग तुरंत वहां जाने के लिए निकले। लेकिन, रास्ते में ही पता चला कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन हो चुका है। नानकदीन भुर्जी 7वीं मंजिल से कैसे गिरे और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इस बारे में कुछ पता नहीं है। नानकदीन भुर्जी लखनऊ के मदेयगंज (खदरा) के रहने वाले थे। घर में पत्नी मंजू देवी, 2 बेटे उत्तम गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता और बेटी प्रियंका गुप्ता हैं। तीनों बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है। पुलिस बोली- डिप्रेशन में थे नानकदीन लखनऊ पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को दारुलशफा के नए विधायक आवास के व्यवस्था अधिकारी ने नानकदीन के गिरने की सूचना चौकी प्रभारी को दी। इस पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल नानकदीन को सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि नानकदीन पिछले काफी समय से अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित थे। उन्हें अक्सर नए विधायक निवास परिसर में घूमते हुए देखा जाता था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। काफी समय से भाजपा से जुड़े थे नानकदीन भुर्जी नानकदीन भुर्जी का जन्म 1 जुलाई, 1970 को हुआ था। उन्होंने 11 सितंबर, 1988 को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। लंबे समय से वह भाजपा में पिछड़ा वर्ग राजनीति का सक्रिय चेहरा थे। संगठन के साथ सरकार में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। LDA सदस्य से राज्य मंत्री दर्जा तक का सफर साल- 2004 में नानकदीन भुर्जी को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का सदस्य नामित किया गया। बसपा सरकार में (दिसंबर 2006) उन्हें पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का राज्यमंत्री नामित किया गया। एक फेसबुक पोस्ट में नानकदीन ने लिखा था- मेरे घर की हालत बहुत नाजुक थी। साल- 1988 से लेकर 2025 तक मैंने भुर्जी जाति के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। मुझे तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सचिवालय के संपत्ति विभाग में लिपिक के पद पर नियुक्ति दिलाई थी। रिश्तेदार बोले- जीजा डिप्रेशन में नहीं थे नानकदीन के बड़े साले रमेश चंद्र गुप्ता अलीगंज के बड़ा चांदगंज में रहते हैं। उन्होंने बताया- नानकदीन मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। वह रोज दारुलशफा और भाजपा कार्यालय जाते थे। भाजपा कार्यालय में उनके बैठने की व्यवस्था भी थी। वह पिछले करीब 25 साल से नियमित रूप से वहां आते-जाते थे। वह डिप्रेशन में नहीं थे। ————————— यह खबर भी पढ़ें ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, गोरखपुर में पड़ोसी टीचर के घर में मिली लाश गोरखपुर के ज्वैलरी कारोबारी के 10 साल के पोते की मंगलवार को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लाश घर से 20 मीटर दूर रहने वाले पड़ोसी के घर में बोरे में भरी मिली। यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *