पठानकोट में बदहाल सड़क बनी मुसीबत: बारिश में भर जाता है पानी, गांव का संपर्क टूटने से ग्रामीण परेशान – Pathankot News

पठानकोट में बदहाल सड़क बनी मुसीबत:  बारिश में भर जाता है पानी, गांव का संपर्क टूटने से ग्रामीण परेशान – Pathankot News




पठानकोट जिले के सुजानपुर हलके के ऊपरली बढ़ोई गांव में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की मुख्य सड़क कई स्थानों से टूटकर धंस गई है, जिससे लोगों और स्कूली बच्चों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से पूरा रास्ता बाधित हो जाता है, जिससे गांव का संपर्क टूट जाता है। सड़क कई जगह से इतनी संकरी हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गांव की सरपंच रमा देवी ने बताया कि मुख्य नाले का पानी सड़क पर आने के कारण सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सड़क और नाले का मामला पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन आता है। मंडी बोर्ड को भेजी गई है शिकायत पंचायत की ओर से मंडी बोर्ड को सड़क व नाले के निर्माण के लिए शिकायत भेजी जा चुकी है। सरपंच ने बताया कि वे मंडी बोर्ड की ओर से कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत अपने स्तर पर सड़क की अस्थायी मरम्मत करवाएगी ताकि आवागमन सुचारू रह सके। सरपंच ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द पुलिया और पक्के नालों के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने भी सरकार और संबंधित विभाग से पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल अस्थायी मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *