पंजाब- रिटायर्ड कर्मचारियों की एकमुश्त राशि बढ़ेगी: बढ़े हुए DA के आधार पर मिलेगा ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का पैसा, 3 माह में होगा अतिरिक्त भुगतान – Chandigarh News

पंजाब- रिटायर्ड कर्मचारियों की एकमुश्त राशि बढ़ेगी:  बढ़े हुए DA के आधार पर मिलेगा ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का पैसा, 3 माह में होगा अतिरिक्त भुगतान – Chandigarh News


पंजाब सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फैसला किया है कि 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की गणना अब बढ़े हुए अनुमानित महंगाई भत्ते (नोटशनल डीए) के आधार पर की जाएगी। इसस

.

यह जानकारी शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दो याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सामने आई। सुनवाई में राज्य सरकार ने वित्त विभाग की 6 जुलाई को जारी अधिसूचना कोर्ट में पेश की। हाईकोर्ट ने इस अधिसूचना को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई के लिए निर्धारित कर दी।

सरकार के इस फैसले से 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर हुए पात्र कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की राशि बढ़े हुए अनुमानित महंगाई भत्ते के आधार पर तय होगी, जिससे उन्हें पहले की तुलना में अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा, इसका भुगतान तीन महीने के भीतर किया जाएगा।

अब बढ़े हुए डीए के आधार पर मिलेगी राशि

सरकार की अधिसूचना के अनुसार, इस अवधि में रिटायर हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की गणना अब तक 17 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) के आधार पर की जा रही थी। इसके कारण कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय कम राशि मिली। अब सरकार ने बढ़े हुए नोटशनल डीए का लाभ देने का फैसला किया है, ताकि उन्हें ज्यादा राशि मिल सके।

तीन महीने में मिलेगा भुगतान

सरकार ने सभी पेंशन मंजूर करने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित गणना के आधार पर पात्र कर्मचारियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान तीन महीने के भीतर किया जाए। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि पंजाब सिविल सेवा नियम और पहले से लागू अन्य नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

DA किस हिसाब से मिलता है?

DA (महंगाई भत्ता) की गणना महंगाई के आधार पर होती है। केंद्र सरकार ज्यादातर हर साल में दो बार DA बढ़ाती है। हालांकि, पंजाब सरकार आमतौर पर केंद्र के फैसले को फॉलो करती है, लेकिन कई बार देरी से लागू करती है या किस्तों में देती है। इसी वजह से केंद्र और राज्य के DA में अंतर आ जाता है।

सैलरी में कैसे जुड़ता है DA?

DA हमेशा बेसिक सैलरी + ग्रेड पे (या लेवल पे) पर लागू होता है। इसका फॉर्मूला है- DA = (बेसिक सैलरी × DA %)

************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब- 7.5 लाख मुलाजिमों-पेंशनरों का DA बढ़ेगा: IAS-IPS अफसरों के बराबर मिलेगा; HC ने खराब आर्थिक हालत की दलील खारिज की

पंजाब के सरकारी मुलाजिमों और पेंशनरों को अब IAS, IPS और न्यायिक अफसरों के बराबर महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को यह आदेश जारी किए। हाईकोर्ट ने AAP सरकार को 30 जून तक अदायगी का आदेश दिया है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में 3.5 लाख रेगुलर कर्मचारी हैं जबकि 4 लाख से ज्यादा पेंशनर्स हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *