पंजाब में 200 करोड़ की हेरोइन पकड़ी: इंटरनेशनल स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 तस्कर अरेस्ट; 30 किलो नशे की खेप बरामद – Amritsar News
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय नार्कोटिक्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिसका संबंध सीमा पार सक्रिय तस्करी नेटवर्क से बताया जा रहा है। आरोपियों का मुख्य काम अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर उसे पंजाब के विभिन्न इलाकों में अन्य तस्करों तक पहुंचाना था। इस तरह वे पूरे ड्रग सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बने हुए थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच तेज इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों की गहन जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी कानून के शिकंजे में लाया जा सके। नशा तस्करी पर पंजाब पुलिस का सख्त एक्शन पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमा पार से होने वाली तस्करी पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बॉर्डर के जिलों में पहले भी नशे की खेप बरामद की जा चुकी है।
Source link

