पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे लुधियाना: UPSC टॉपर्स का कर रहे हैं सम्मान – Ludhiana News
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज लुधियाना पहुंचे और उन्होंने गुरु नानक भवन के नजदीक भारत नगर चौक स्थित सोहन लाल पाहवा ऑडिटोरियम में आयोजित ‘अभिनंदन समारोह 2026’ में शिरकत की। इस गरिमामयी माहौल में उन्होंने यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में
.
इन संस्थाओं ने किया भव्य आयोजन
इस भव्य समारोह का आयोजन ‘सहयोग शिक्षा सेवा समिति (रजि.), लुधियाना’ और सहयोगी संस्था ‘भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट, पंजाब’ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
लुधियाना के ऋषि नगर सेंटर में मिल रही है निःशुल्क सुविधा
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री संतोष तनेजा जी ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा में ‘संकल्प’ से जुड़े प्रतिभागियों का प्रदर्शन हमेशा की तरह इस बार भी अत्यंत सराहनीय रहा है। वहीं, ‘संकल्प लुधियाना’ के चेयरमैन श्री नरिंदर मित्तल जी ने एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि ऋषि नगर स्थित केंद्र के माध्यम से छात्रों को निःशुल्क वातानुकूलित रीडिंग रूम, अध्ययन सामग्री, और विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सहायता भी की जा रही है।
लुधियाना की मंतशा सहित 23 होनहारों का हुआ सम्मान
समारोह में कुल 23 नव-चयनित प्रशासनिक अधिकारियों की सूची जारी की गई जिन्हें सम्मानित किया गया। इनमें पंजाब के विभिन्न जिलों के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है पटियाला की सिमरनदीप कौर ने शानदार 15वां रैंक हासिल किया है। मोगा के दीपांशु जिंदल 38वें रैंक पर रहे। पटियाला की ही रसनीत कौर ने 51वां रैंक प्राप्त किया है।
लुधियाना की मंतशा ने 307वां रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है
समारोह के दौरान मंच पर मौजूद इन नव-चयनित अधिकारियों ने अपनी सफलता के सफर और अनुभवों को उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ साझा भी किया। उन्होंने बताया कि कैसे ‘संकल्प’ संस्थान के मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में एक अहम भूमिका निभाई।

