नकोदर में सीवरेज व्यवस्था बदहाल, गली में पानी भरा: भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीश धीर बोले- करोड़ों खर्च के बावजूद फेल हुआ सीवरेज सिस्टम – Nakodar News

नकोदर में सीवरेज व्यवस्था बदहाल, गली में पानी भरा:  भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीश धीर बोले- करोड़ों खर्च के बावजूद फेल हुआ सीवरेज सिस्टम – Nakodar News




भाजपा जालंधर (साउथ) के जिलाध्यक्ष मुनीश धीर ने नकोदर शहर की बदहाल सीवरेज व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सीवरेज बोर्ड,जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर को पत्र लिखकर सीवरेज पाइपों की तत्काल सफाई और उचित रखरखाव की मांग की है।धीर ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है। धीर ने बताया कि नकोदर के विभिन्न वार्डों और इलाकों में सीवरेज प्रणाली पूरी तरह से खराब है। कई मुख्य हिस्सों में सीवरेज पाइपें लंबे समय से जाम पड़ी हैं,जिनकी विभाग द्वारा सफाई नहीं की गई है।इसके परिणामस्वरूप गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होकर जमा हो रहा है,जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानसून की भारी बारिश शुरू होने से पहले सीवरेज प्रणाली को ठीक नहीं किया गया,तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।भारी बारिश से गलियों, मुख्य सड़कों और रिहायशी कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर जलभराव की आशंका है। धीर बोले- सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे धीर ने यह भी बताया कि नकोदर में बरसाती और सीवरेज के पानी की उचित निकासी के लिए सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। इस राशि से बड़े आकार की पाइपें और ड्रेनेज सिस्टम बिछाया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद यह प्रणाली नाकाम क्यों साबित हो रही है और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवरेज सफाई के काम में किसी भी प्रकार की अनियमितता,लापरवाही या कोताही के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। इस बीच,नकोदर शहर में दोपहर 1:30 बजे हुई बारिश के बाद शाम 6:30 बजे ली गई तस्वीरों में दखनी गेट में बारिश का पानी सड़कों पर लबालब भरा हुआ दिखा। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि नई सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद इस क्षेत्र का हाल और भी बुरा हो गया है। दुकानदारों के अनुसार,पहले पूरा दिन बारिश होने के बाद भी पानी 3 घंटे में निकल जाता था,लेकिन आज सिर्फ आधा घंटा बारिश हुई और 4:30 घंटे बीत जाने के बाद भी पानी नहीं निकला।दुकानदारों ने रोष जताते हुए कहा कि इस अव्यवस्था से उनका व्यापार भी पूरी तरह चौपट हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *