तरनतारन में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल: सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; कहा-20 साल बाद भी रेगुलर नहीं किया – tarn-taran News

तरनतारन में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल:  सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; कहा-20 साल बाद भी रेगुलर नहीं किया – tarn-taran News




तरनतारन नगर कौंसिल कार्यालय में सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रेसिडेंट बलविंदर सिंह ने कहा कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगें पूरी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि ये कर्मचारी पिछले 15-20 सालों से अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर काम कर रहे हैं, लेकिन सरकारें उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि बहुत कम वेतन पर काम करने वाले इन कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, जिससे उनका गुजारा मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सुबह 5 बजे से खाली पेट गंदगी साफ करते हैं और कई बीमारियों का शिकार भी होते हैं। कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को बंद करने की मांग कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को बंद करना, नियमित भर्तियां करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना और अनुकंपा के आधार पर लंबित नौकरियों को तुरंत देना शामिल है। धरने में ये रहे मौजूद इस मौके पर जज पाल, तिलक राज, साहिब सिंह, सुनील, प्रदीप, काला, राज कुमार, किशन लाल, जगमोहन, प्रदीप कुमार, सतनाम सिंह, जसपाल, भोली, सलमा, संतोष, बीरो, सोनिया, बबली, रेणु, कमलेश, मिंडो और मंजीत सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *