डेराबस्सी में 48 घंटे से बिजली कट पर सड़क जाम: बोले-इनवर्टर बंद हो चुके, पानी का भी संकट, हमें फ्री नहीं, नियमित बिजली चाहिए – Mohali News

डेराबस्सी में 48 घंटे से बिजली कट पर सड़क जाम:  बोले-इनवर्टर बंद हो चुके, पानी का भी संकट, हमें फ्री नहीं, नियमित बिजली चाहिए – Mohali News




डेराबस्सी के अंतर्गत आती टेकू कॉलोनी में पिछले दो दिनों (48 घंटे) से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के कारण जनजीवन बेपटरी हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से इलाके में पानी की सप्लाई भी पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली विभाग के ढुलमुल रवैये से नाराज स्थानीय निवासियों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों समेत कॉलोनी वासियों ने कॉलेज रोड पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कॉलोनी के मुख्य ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण यह पूरा संकट खड़ा हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी शिकायत के बाद कई बार मरम्मत के लिए तो आए, लेकिन हर बार सिर्फ खानापूर्ति और अस्थायी समाधान करके चले गए इनवर्टर भी दे गए जवाब, पानी की मोटरें भी बंद इसके कुछ ही समय बाद बिजली फिर से गुल हो गई। लगातार 48 घंटे से बिजली न होने के कारण घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, पानी की मोटरें बंद हैं और लोगों के सामने पीने के पानी तक की किल्लत खड़ी हो गई है।कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग ने उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वाहनों की लगी लंबी कतारें, राहगीर परेशान कॉलेज रोड पर चक्का जाम किए जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते संडे मार्केट, दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवरों को देखते हुए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोटूक चेतावनी दी कि यदि अगले एक घंटे के भीतर बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग (चंडीगढ़-अंबाला हाईवे) को पूरी तरह जाम कर देंगे। “हमें मुफ्त नहीं, नियमित बिजली चाहिए” प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी बलिहार सिंह बल्ली ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, “हम कोई मुफ्त की बिजली नहीं मांग रहे हैं, हम पूरा बिल देते हैं और बदले में सिर्फ नियमित बिजली की आपूर्ति चाहते हैं। विभाग को समझना चाहिए कि बिजली के बिना पानी की आपूर्ति संभव नहीं है। सरकार और पावरकॉम को लोगों की इन मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए।” स्थानीय निवासियों की मुख्य मांगें: पुराने और बार-बार खराब होने वाले ट्रांसफार्मर को तुरंत बदला जाए। कॉलोनी में ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। पानी की नियमित सप्लाई बहाल की जाए और इस समस्या का कोई स्थायी तकनीकी समाधान निकाला जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *