जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा: पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां – Jalandhar News

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:  पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां – Jalandhar News




जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना डिविजन-8 पुलिस ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान गिरकर उसकी टांग में चोट आई है। युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है। 29 जून को महिला की बालियां छीनने के बाद ये भाग गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद इसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि 29 जून को डिवीजन नंबर-8 के क्षेत्र में स्नेचिंग की एक वारदात हुई थी, जिसमें एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला के कान की बालियां छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए डिवीजन नंबर 98 में मुकदमा नंबर 199 दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट से सुराग जुटाकर पीछा करते हुए 4 जुलाई को तरनतारन शहर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सूरज ने शहर में कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है, जिन्हें ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पेशी के बाद भागने की कोशिश में लगी चोट इसके बाद 5 जुलाई को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेश करने के बाद जब पुलिस टीम उसे वापस थाने ले जा रही थी, तो उसने मौका देखकर भागने की कोशिश की। भागने के प्रयास के दौरान उसके पैर पर चोट लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *