जालंधर में गैंगस्टर डोनी बल के 2 गुर्गे अरेस्ट: अवैध हथियार और स्विफ्ट कार बरामद; अमृतसर जेल में डोनी से दोनों की हुई दोस्ती – Jalandhar News

जालंधर में गैंगस्टर डोनी बल के 2 गुर्गे अरेस्ट:  अवैध हथियार और स्विफ्ट कार बरामद; अमृतसर जेल में डोनी से दोनों की हुई दोस्ती – Jalandhar News




जालंधर देहात की सीआईए स्टाफ पुलिस ने विदेश में छिपे कुख्यात गैंगस्टर डोनी बल गैंग के मुख्य सरगना और उसके एक अन्य साथी हथियार तस्कर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार, 30 बोर की एक पिस्तौल (3 मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस), एक 12 बोर की पंप एक्शन गन और एक अन्य 32 बोर की पिस्तौल (2 कारतूसों के साथ) बरामद की है। आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू अमृतसर और मनीष उर्फ जंसा होशियारपुर के रहने वाले हैं। उन पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग के बदमाश इलाके में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद नाकेबंदी की मदद से इन्हें दबोचा गया। आरोपी 2017 में गैंगस्टर डोनी बल संपर्क में आया था पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्यरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू साल 2017 में अमृतसर जेल में बंद रहने के दौरान गैंगस्टर डोनी बल के संपर्क में आया था। जेल के अंदर ही मिलकर अपना अलग गैंग तैयार किया, जिसका संबंध जगू भगवानपुरिया गैंग की दुश्मनी से भी जुड़ा हुआ है। भगवानपुरिया गैंग से दुश्मनी के चलते सुखजिंदर सिंह जालंधर देहात के बिलगा और महितपुर इलाके में छिपकर रह रहा था और उसने अपनी सुरक्षा तथा वारदातों के लिए भारी मात्रा में अवैध हथियार जमा कर रखे थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि मार्च 2026 में महितपुर पुलिस द्वारा बरामद की गई एक विदेशी ग्लॉक पिस्तौल भी विदेश में बैठे डोनी बल ने ही सुखजिंदर बिट्टू के जरिए भिजवाई थी। इसके अलावा, पुलिस ने इसके एक और साथी मनीष उर्फ जंसा को भी नहर पुली (पिंड डैली कलां) के पास से गिरफ्तार किया है। मनीष के पास से 32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियो का अपराधिक रिकॉर्ड आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बेहद खौफनाक है। सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ अमृतसर, तरनतारन और जालंधर के विभिन्न थानों में हत्या (धारा 302), हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, मनीष उर्फ जंसा के खिलाफ भी होशियारपुर के थानों में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *