जालंधर के सब्रक एनक्लेव में दो गुटों में लड़ाई: विवाद के बाद ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ा, पुलिस जांच शुरु – Jalandhar News
जालंधर के सब्रक एनक्लेव (काला सिंगा रोड) में पड़ोसियों के बीच हुआ मामूली विवाद लड़ाई में बदल गया। एक महिला ने स्थानीय निवासी पर गलत नीयत से देखने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला के सिर पर ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रवासी परिवार पंजाबी परिवार पर झूठे आरोप लगा रहा है, जबकि प्रवासी पक्ष का दावा है कि उनके बच्चों के साथ भी मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना काला सिंगा रोड के पास स्थित सब्रक एनक्लेव की है। पीड़ित स्थानीय निवासी ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से काम से लौटा था और लेबर को देने के लिए अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा था। इसी दौरान बाहर सफाई कर रही पड़ोसी प्रवासी महिला ने उस पर आरोप लगा दिया कि वह उसे गलत नीयत और गंदी नजर से देख रहा है। पीड़ित ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।
महिला बात-बात पर झगड़ती है पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसकी खुद की 16-17 साल की बेटी है और वह कभी किसी महिला को गंदी नजर से नहीं देख सकता। उसने कहा कि पूरा मोहल्ला उसके चरित्र का गवाह है और सभी पड़ोसी उसके समर्थन में खड़े हैं। पीड़ित का आरोप है कि महिला बात-बात पर अपने पति को पीछे करके खुद आगे आ जाती है और झगड़ा शुरू कर देती है।
महिला ने ईट से किया हमला विवाद बढ़ने पर महिला ने ईंट से हमला कर दिया, जो पीड़ित की पत्नी के सिर पर जा लगी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला लहूलुहान हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी विवाद होता है, आरोपी महिला अपने बच्चों को ढाल बना लेती है और झूठा आरोप लगाती है कि स्थानीय लोगों ने उसके बच्चों को पीटा है। पीड़ित परिवार और मोहल्ले के अन्य लोगों का कहना है कि यह परिवार पिछले डेढ़ साल से यहां रह रहा है और अक्सर सफाई व अन्य छोटी बातों को लेकर विवाद खड़ा करता है। मोहल्ले वालों के अनुसार, इनकी भाषा भी काफी अभद्र है, जिसके कारण इलाके का कोई भी व्यक्ति इनसे बात करना पसंद नहीं करता। फिलहाल पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है।
Source link

