जलालाबाद में स्कूल वैन का टायर गड्ढे में फंसा: बच्चों को लेकर जा रही थी, चीख-पुकार मची; पाइपलाइन वाले हिस्से में जमीन धंसी – Fazilka News

जलालाबाद में स्कूल वैन का टायर गड्ढे में फंसा:  बच्चों को लेकर जा रही थी, चीख-पुकार मची; पाइपलाइन वाले हिस्से में जमीन धंसी – Fazilka News




जलालाबाद में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक निजी वैन सड़क धंसने के कारण फंस गई। उस समय वैन में कई बच्चे सवार थे, जिन्होंने डर के कारण शोर मचाना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि वैन पलटने से बच गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद में पिछले दो दिनों से हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बारिश के चलते कमरेवाला रोड पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। वैन का टायर गड्ढे में फंस गया बताया जा रहा है कि सड़क किनारे फुटपाथ वाले क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन डालने का काम हाल ही में किया गया था। इसी हिस्से से जैसे ही स्कूल वैन का टायर गुजरा, जमीन की मिट्टी धंस गई और वैन का टायर गड्ढे में फंस गया। पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था वहीं, नगर कौंसिल सदस्य हरीश सेतिया ने कहा कि जिस स्थान पर पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था, वहां वैन ड्राइवर को सावधानी बरतनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने लापरवाही से फुटपाथ वाले हिस्से से वैन मोड़ने का प्रयास किया, जिसके कारण हादसे की स्थिति बनी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *