चंडीगढ़ मेयर कैब-ऑटो चालकों की हड़ताल के समर्थन में आए: कहा-मांगों पर प्रशासन से करेंगे बात; सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड पहुंचे – Chandigarh News

चंडीगढ़ मेयर कैब-ऑटो चालकों की हड़ताल के समर्थन में आए:  कहा-मांगों पर प्रशासन से करेंगे बात; सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड पहुंचे – Chandigarh News




चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कैब और ऑटो चालकों का समर्थन मिला है। गुरुवार को मेयर सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चालकों की मांगों को संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। चंडीगढ़ ट्राइसिटी कैब ड्राइवर यूनियन और ऑटो रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह के नेतृत्व में चालक प्रतिनिधियों ने मेयर को मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा। चालकों की प्रमुख मांगें कंपनियों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ एग्रीगेटर कंपनियां निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। उनका आरोप है कि किराया और लाइसेंस से जुड़े नियम समान रूप से लागू नहीं किए जा रहे, जिससे ट्राइसिटी के हजारों ड्राइवरों की आजीविका प्रभावित हो रही है। मेयर बोले-दोनों पक्षों के हितों का रखा जाएगा ध्यान मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि चालकों की मांगों और शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा जिससे यात्रियों को भी परेशानी न हो और कैब व ऑटो चालकों के हित भी सुरक्षित रह सकें। मेयर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने उनका आभार जताया और उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही उनकी मांगों पर उचित फैसला लेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *