गुरुद्वारा यादगार बीबा निरंजन कौर में गुरमत समागम करवाए – Jalandhar News
जालंधर| गुरुद्वारा यादगार बीबा निरंजन कौर जी, लायलपुरी मोहल्ला बशीरपुरा में संत बीबा निरंजन कौर जी की याद में वार्षिक गुरमत समागम संत बीबा सुखविंदर कौर, मुख्य सेवादार की अगुवाई में आयोजित किया गया। समागम का शुभारंभ श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत हुआ। इस दौरान प्रसिद्ध विद्वान ज्ञानी भगवान सिंह जौहल और ज्ञानी गुरमीत सिंह ने संगत के साथ गुरमत विचार साझा किए। इसके अलावा भाई सुरिंदर सिंह मनी बीबी कौलां जी अमृतसर वाले, भाई सतिंदरपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था लुधियाना वाले, भाई शनबीर सिंह तथा भाई अजमेर सिंह के रागी जत्थों ने गुरबाणी के रसपूर्ण कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।
Source link

