खन्ना में ट्रक से टकराया छोटा हाथी: केबिन में फंसा ड्राइवर, सुरक्षा फोर्स ने बाहर निकाला, एक टांग फ्रैक्चर; झपकी आने से हादसा – Khanna News

खन्ना में ट्रक से टकराया छोटा हाथी:  केबिन में फंसा ड्राइवर, सुरक्षा फोर्स ने बाहर निकाला, एक टांग फ्रैक्चर; झपकी आने से हादसा – Khanna News




खन्ना में नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह ग्रीनलैंड होटल के सामने सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी (टाटा ऐस) चला रहे ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी (टाटा ऐस) का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम महज पांच मिनट में मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। केबिन तोड़कर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वाहन का केबिन तोड़कर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। घायल ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। उसे तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में ड्राइवर की एक टांग फ्रैक्चर सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चलाते समय ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में ड्राइवर की एक टांग फ्रैक्चर हो गई है। इसके अलावा सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कर दी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान या नींद महसूस होने पर वाहन को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रोक दें। पुलिस का कहना है कि कुछ मिनट का आराम ड्राइवर और सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान बचा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *