खन्ना में कारोबारी के घर हथियारबंद लुटेरों का धावा: परिवार पर हमला कर नकदी-जेवरात लूटे, तीन लोग घायल – Khanna News

खन्ना में कारोबारी के घर हथियारबंद लुटेरों का धावा:  परिवार पर हमला कर नकदी-जेवरात लूटे, तीन लोग घायल – Khanna News




खन्ना के रूपनगर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कारोबारी के घर में हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। चार हमलावरों ने परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर लाखों रुपये की नकदी और सोने के जेवरात लूट लिए। हमले में पशु आहार कारोबारी रजनीश मोदी उर्फ विक्की मोदी, उनकी पत्नी सिमरन मोदी और उनका बेटा घायल हो गए। घायलों को तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रजनीश मोदी और उनकी पत्नी को गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में सिमरन मोदी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि रजनीश मोदी का उपचार जारी है। सिमरन बोलीं- रात के 1.30 बजे घुसे थे बदमाश सिमरन मोदी ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे चार बदमाश घर में घुस आए। सबसे पहले दो आरोपी उस कमरे में पहुंचे, जहां उनका बेटा सो रहा था। आहट होने पर बेटे की नींद खुल गई और उसने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया तथा दूसरे को धक्का दे दिया। शोर सुनकर बाकी दो हमलावर भी वहां पहुंच गए। बेटे ने चारों का मुकाबला किया, लेकिन इस दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर रजनीश मोदी और सिमरन मोदी भी कमरे से बाहर आ गए। परिवार ने विरोध किया तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर कार में फरार हो गए। घटना पर पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल घटना के बाद पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए। वहीं, नगर कौंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता भी डीएमसी अस्पताल पहुंचे और परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। सिटी थाना-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दावा किया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *