खन्ना में एक क्विंटल भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार: अपने घर के बाहर स्विफ्ट कार से उतार रहा था नशे की खेप, अचानक पुलिस ने मारा छापा – Khanna News

खन्ना में एक क्विंटल भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार:  अपने घर के बाहर स्विफ्ट कार से उतार रहा था नशे की खेप, अचानक पुलिस ने मारा छापा – Khanna News




पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत खन्ना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मलौद पुलिस ने गश्त के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए एक नशा तस्कर को 100 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर के बाहर खड़ी कार से नशीले पदार्थ की खेप उतार रहा था। तभी पुलिस ने वहां छापा मार दिया डीएसपी पायल हरमनप्रीत सिंह चीमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया के सख्त दिशा-निर्देशों पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तीसरे चरण के तहत थाना मलौद की पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर मलौद से राड़ा साहिब मार्ग की ओर गश्त पर थी। जब पुलिस पार्टी गांव भीखी में तालाब के पास पहुंची तो वहां एक रिहायशी मकान के बाहर खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार के पास संदिग्ध हलचल दिखाई दी। कार के पास खड़ा एक व्यक्ति डिग्गी से भारी-भरकम थैले नीचे उतार रहा था।पुलिस टीम को देखते ही कार सवार व्यक्ति घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में दो बड़े थैलों में मिली नशे की खेप
जब कार और वहां रखे गए दो बड़े थैलों की गहनता से तलाशी ली गई, तो उनमें से 100 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान गांव भीखी निवासी रुपिंदर सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशे की यह बड़ी खेप कहां से लेकर आया था और इसे क्षेत्र में किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *