क्रिकेटर रोहित शर्मा को समेत 65 को पद्म पुरस्कार: कुणाल शाह Meta के नए ग्लोबल हेड अपॉइंट हुए, 24 जून करेंट अफेयर्स
- Hindi News
- Career
- Kunal Shah Meta Global Head | Rohit Sharma Padma Awards | 24 June Current Affairs
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 65 पद्म पुरस्कार दिए
- 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।
- कुल 65 विजेताओं को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण शामिल हैं।
- ये पुरस्कार इंडियन क्रिकेटर और टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टेनिस आइकन विजय अमृतराज, दिग्गज अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक समेत 65 लोगों को दिए गए।
- अभिनेता ममूटी, टेनिस आइकन विजय अमृतराज और गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
- अमेरिका के डॉक्टर दत्तात्रेयुडु नोरी को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- रूस की ल्यूडमिला खोखलोवा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री दिया गया।
- झारखंड के पहले मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। अवॉर्ड लेने उनकी पत्नी रूपी सोरेन पहुंची।
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य गणमान्य इस समारोह में शामिल हुए।
- पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है।
- पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद यह देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता है।
- पद्म भूषण देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान और पद्म श्री चौथा सम्मान होता है।
- इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर की गई थी और ये इसका दूसरा फेज है।
- ये पुरस्कारों कला, समाज सेवा, विज्ञान, उद्योग, चिकित्सा और साहित्य जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य के लिए दिए जाते हैं।

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
2. कुणाल शाह मेटा के नए ग्लोबल हेड बने
- 22 जून को Meta ने कुणाल शाह को Whatsapp का नया ग्लोबल हेड अपॉइंट किया।
- Meta, Facebook और Instagram की एक पैरेंट कंपनी है।
- कुणाल क्रेड (CRED) एप के फाउंडर हैं और विल कैथकार्ट की जगह लेंगे।
- वहीं कैथकार्ट अब Meta में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
- कुणाल ने 2009 में शुरुआती स्टार्टअप PaisaBack की शुरुआत की, जिसने उपभोक्ता लॉयल्टी और कैशबैक मॉडल पर काम किया।
- 2015 में कुणाल ने फ्री चार्ज (FreeCharge) और स्नेपडील को लगभग 2,800 करोड़ रुपए (400 मिलियन डॉलर) में अधिग्रहित किया।
- कुणाल ने 2016- 2017 में देश में 200 से ज्यादा स्टार्टअप्स में इंवेस्ट किया, जिनमें Razorpay, Unacademy और BharatPe शामिल हैं।
- जून 2026 में Meta Platforms ने CRED में 900 मिलियन डॉलर का इंवेस्ट किया था।
- मेटा ने हाल ही में Instagram, Facebook और Whatsapp के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किए हैं।
- इसके तहत एप्स के ‘प्लस’ वर्जन रोल आउट किए गए हैं। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को स्पेशल टूल्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे।

कुणाल ने 2010 में FreeCharge की सह-स्थापना की थी और ये भारत के प्रमुख डिजिटल रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स में से एक बना।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
3. लियोनेल मेसी सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बने
- 22 जून को अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।
- ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा।
- ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच के आखिरी में एक और गोल कर मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 18 गोल किए।
- मेसी ने डलास स्टेडियम में 39वें मिनट में फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा।
- इसके बाद इंजरी टाइम (95वें मिनट) में उन्होंने दूसरा गोल दागकर अर्जेंटीना की 2-0 की जीत पक्की की।
- 38 साल के मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
- टूर्नामेंट में उनके सबसे ज्यादा 5 गोल हो गए हैं। मेसी के बाद 3 गोल के साथ जर्मनी के डेनिज उंडाव हैं।
- मेसी अब तक 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके हैं।
- मेसी 8 बार फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बैलन डी’ओर जीत चुके हैं।
- मेसी को 2026 में स्पेन का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ मिला। वो ये पुरस्कार पाने वाले पहले फुटबॉलर हैं।
- मेसी 8 बार FIFA प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं।

4. पुनीत बालन AKFI के चेयरमेन अपॉइंट हुए
- 23 जून को पुनीत बालन को एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) के चेयरमेन अपॉइंट हुए।
- AKFI भारत में कबड्डी के लिए सर्वोच्च नियामक संस्था है।
- AKFI देश भर में कबड्डी की प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम करती है।
- पुनीत की महाराष्ट्र में खेलों, विशेषकर कबड्डी, कुश्ती और फुटबॉल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पुनीत का कार्यकाल 2026 से 2030 तक रहेगा।
मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)
5. NSA अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की
- 22 जून को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
- इस बातचीत में दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में हुई प्रगति समेत आपसी संबंधों के अहम पहलुओं पर चर्चा हुई।
- ये बातचीत कल नई दिल्ली में चल रही 16वीं ब्रिक्स (BRICS) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान हुई।
- दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों में हाल के महीनों में आए सुधार पर भी बातचीत की।
- सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संवाद को आगे बढ़ाने पर बात की।
- दोनों पक्षों ने BRICS, SCO और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।
- ये बैठक 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प और उसके बाद चार साल से ज्यादा समय तक चले सैन्य टकराव के कारण दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पिछले साल अगस्त में भी डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग ने नई दिल्ली में बातचीत की थी।
6. केंद्र सरकार ने FCRA में धर्मांतरण को धार्मिक माने जाने की लिस्ट से बाहर किया
- 23 जून को केंद्र सरकार ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) के नियमों में संशोधन किया है।
- इसके तहत धर्मांतरण (Religious Conversion) को अब ‘आस्था-आधारित कैटेगरी ‘ से बाहर कर दिया गया है।
- अब धार्मिक संस्थाएं या NGO विदेशी धन का उपयोग धर्मांतरण के लिए नहीं कर सकेंगे।
- सरकार का उद्देश्य विदेशी धन के दुरुपयोग को रोकना और धार्मिक परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग पर कड़ी निगरानी रखना है।
- धर्मांतरण को धार्मिक गतिविधि नहीं माना जाएगा, विशेषकर यदि वह विदेशी धन के माध्यम से किया जा रहा हो।
- इस नियम के बाद जबरन, प्रलोभन या अनुचित प्रभाव के माध्यम से धर्मांतरण कराने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।
- सरकार का कहना है कि संशोधन का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और विदेशी फंड के दुरुपयोग को रोकना है।
- 1976 पहली बार FCRA लागू किया गया था, इसका उद्देश्य विदेशी प्रभाव को नियंत्रित करना था।
- 2010 में पुराने कानून को निरस्त कर, नया FCRA, 2010 लागू किया गया। इसमें रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण और निगरानी करने का नियम जोड़ा गया।
- 2020 में एक बार फिर इस नियम में संशोधन किया गया, विदेशी फंडिंग पर निगरानी और नियंत्रण को और कड़ा किया गया।
- इसमें प्रशासनिक व्यय की अधिकतम सीमा 50% से घटाकर 20% की गई।
आज का इतिहास (24 JUNE)
- 1206 में दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक कुर्सी पर बैठे।
- 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली विश्व स्वास्थ्य परिषद जिनेवा में आयोजित की गई।
——————
ये खबर भी पढ़ें..
महिला क्रिकेटर्स के लिए ICC की पोस्ट प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस जारी:सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल 2029 तक बढ़ा; 23 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..


