Skip to content
May 25, 2026
Newsletter
Random News
newsdesk7

newsdesk7

  • Home
  • Punjab
  • National
  • International
  • Fake News Expose
  • Jobs & Education
  • Sports

About Editor

Kamal Singh

Find Me On

Trending News

सैनिटरी-नैपकिन, टॉयलेट कम होने से न छूटे लड़कियों की पढ़ाई:  सुप्रीम कोर्ट ने कहा हर तीन महीने में रिपोर्ट दे केंद्र सरकार, निगरानी करेंगे
National
सैनिटरी-नैपकिन, टॉयलेट कम होने से न छूटे लड़कियों की पढ़ाई: सुप्रीम कोर्ट ने कहा हर तीन महीने में रिपोर्ट दे केंद्र सरकार, निगरानी करेंगे 01
May 25, 2026
02
Sports
वैभव सूर्यवंशी टी-20 में डबल सेंचुरी बनाना चाहते हैं: बोले- हाफ सेंचुरी में दिलचस्पी नहीं, IPL में गेल का रिकॉर्ड तोड़ना टारगेट
03
Punjab
मोगा में नगर निकाय चुनाव कल: 63 वार्डों में मतदान; 142 बूथों पर सुरक्षा कड़ी, 1.40 लाख मतदाता करेंगे मतदान – Moga News
04
Punjab
मानसा में नगर कौंसिल चुनाव कल: 27 वार्डों में 131 उम्मीदवार मैदान में; 61 बूथों पर CCTV और सुरक्षा के विशेष इंतजाम – Mansa News
05
Punjab
बठिंडा में नगर निगम चुनाव कल: 387 बूथों पर 1700 सुरक्षाकर्मी तैनात; 124 संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष नजर – Bathinda News

Latest News

बरनाला में ड्रेन किनारे युवक का शव मिला:  मृतक की पहचान नहीं हो सकी; पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Barnala News
Punjab
बरनाला में ड्रेन किनारे युवक का शव मिला: मृतक की पहचान नहीं हो सकी; पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Barnala News
  • Home
  • National
  • कोलकाता में ममता बनर्जी की डिजाइन की गई मूर्ति तोड़ी: 9 साल पहले फीफा अंडर-17 वर्ल्डकप से पहले लगाई गई थी; CM शुभेंदु ने कहा था- गिरा देंगे
  • National

कोलकाता में ममता बनर्जी की डिजाइन की गई मूर्ति तोड़ी: 9 साल पहले फीफा अंडर-17 वर्ल्डकप से पहले लगाई गई थी; CM शुभेंदु ने कहा था- गिरा देंगे

Kamal SinghMay 23, 202601 mins
कोलकाता में ममता बनर्जी की डिजाइन की गई मूर्ति तोड़ी:  9 साल पहले फीफा अंडर-17 वर्ल्डकप से पहले लगाई गई थी; CM शुभेंदु ने कहा था- गिरा देंगे

कोलकाता2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

साल्ट लेक स्टेडियम के VVIP गेट के बाहर लगी ममता बनर्जी की डिजाइन की गई मूर्ति शनिवार सुबह गिरा दी गई।

बंगाल सरकार ने शनिवार को कोलकाता में सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी मूर्ति को तुड़वा दिया। इसे पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डिजाइन किया था।

2017 में पश्चिम बंगाल में आयोजित हुए फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप से पहले लगाया गया था। तब सॉल्ट लेक स्टेडियम को अपग्रेड करने पर ₹100 करोड़ खर्च हुए थे।

स्टेडियम के VVIP गेट के सामने लगी इस मूर्ति में फुटबॉल बूट पहने हुए खिलाड़ी के 2 पैरों पर फुटबॉल बने हुए थे। मूर्ति में कमर के ऊपर भी फुटबॉल बनी हुई थी।

मूर्ति पर TMC सरकार का ब्रांडिंग स्लोगन ‘बिश्वा बांग्ला’ लिखा हुआ था। नीचे लिखा हुआ था- कॉन्सेप्ट एंड डिजाइन बाय ममता बनर्जी।

यह मूर्ति स्थापना के समय से ही विवादों में रही थी। भाजपा इसका विरोध कर रही थी। CM शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के अगले दिन कहा था- हम इस मूर्ति को गिरा देंगे।

सॉल्ट लेक स्टेडियम के सामने लगी मूर्ति की दो तस्वीरें…

सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी मूर्ति के नीचे कॉन्सेप्ट एंड डिजाइन बाय ममता बनर्जी लिखा हुआ था।

सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी मूर्ति के नीचे कॉन्सेप्ट एंड डिजाइन बाय ममता बनर्जी लिखा हुआ था।

तोड़े जाने के बाद मूर्ति के पैरों का हिस्सा बाकी था, इससे ममता बनर्जी का नाम भी हटा दिया गया था।

तोड़े जाने के बाद मूर्ति के पैरों का हिस्सा बाकी था, इससे ममता बनर्जी का नाम भी हटा दिया गया था।

खेल मंत्री ने कहा था- बदसूरत और बेमतलब

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने 17 मई को कहा था कि इस बदसूरत और बेमतलब ढांचे का स्टेडियम की खूबसूरती के साथ कोई मेल नहीं है।

मंत्री के बयान के 5 दिन बाद, यानी शनिवार सुबह जब लोग स्टेडियम के वीवीआईपी गेट के पास पहुंचे, तो मूर्ति का टूटा हुआ हिस्सा जमीन पर गिरा था।

मूर्ति गिराने के लेकर पश्चिम बंगाल खेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।

अब इसकी जगह किसी प्रसिद्ध फुटबॉलर की मूर्ति लगाने पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, “हम ऐसा प्रतीक चाहते हैं, जो बंगाल की फुटबॉल विरासत को सही मायनों में दिखाए और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करे।”

शनिवार सुबह कोलकाता के लोगों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी मूर्ति का ऊपरी हिस्सा गिरा हुआ देखा।

शनिवार सुबह कोलकाता के लोगों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी मूर्ति का ऊपरी हिस्सा गिरा हुआ देखा।

विपक्ष ने मजाक उड़ाया, सरकार ने बताया- स्पोर्ट्स आइडेंटिटी

2017 में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप से पहले सॉल्ट लेक स्टेडियम के रिनोवेशन के समय इस मूर्ति को स्टेडियम के VVIP गेट के पास लगाया गया था।

इसमें फुटबॉल खिलाड़ी के पैर बिश्वा बांग्ला लोगो में मिलते दिखाए गए थे और फुटबॉल पर ‘जयी’ लिखा था। बांग्ला में जयी का मतलब विजेता होता है

तब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रही थीं। उन्होंने ही फुटबॉल और खिलाड़ी के पैरों को मिलाकर इसका डिजाइन तैयार किया था।

मूर्ति लगने के बाद विपक्ष ने इसके डिजाइन का मजाक उड़ाया था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे अजीब और बेढंगा बताया था, लेकिन सरकार ने इसे बंगाल की स्पोर्ट्स आइडेंटिटी कहा था।

तस्वीर 2017 में कोलकाता में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के बाद की है। ममता बनर्जी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए थे।

तस्वीर 2017 में कोलकाता में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के बाद की है। ममता बनर्जी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए थे।

भाजपा का आरोप- TMC ने सरकारी लोगो से राजनीतिक ब्रांडिंग की

भाजपा नेताओं का आरोप था बिश्वा बांगला को सरकारी ब्रांड से ज्यादा TMC की राजनीतिक ब्रांडिंग की तरह इस्तेमाल किया गया।

सरकारी कार्यक्रमों, होर्डिंग्स और प्रोजेक्ट्स पर इस लोगो के जरिए पार्टी और TMC के टॉप कैडर की छवि बनाई गई। हालांकि राज्य सरकार ने बिश्वा बांग्ला को हैंडलूम, हस्तशिल्प, पर्यटन और फूड प्रोडक्ट्स का ब्रांड बनाया था।

दावा- ममता सरकार ने लोगो और ट्रेडमार्क भतीजे अभिषेक से लिया

भाजपा ने साल 2018 में आरोप लगाया था कि बिस्वा बांग्ला का लोगो और ट्रेडमार्क ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के नाम पर रजिस्टर्ड था।

पार्टी ने कहा कि अभिषेक ने 2013 में लोगो और ट्रेडमार्क के लिए अभिषेक बनर्जी के नाम पर ही आवेदन किया गया था।

विवाद बढ़ा तो TMC ने कहा था कि यह तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा था और ट्रेडमार्क राज्य सरकार को ट्रांसफर कर दिया गया गया था।

स्टेडियम में मेसी की भी 70 फीट ऊंची मूर्ति

मेसी ने 13 दिसंबर 2025 को सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ति का उद्घाटन किया था।

मेसी ने 13 दिसंबर 2025 को सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ति का उद्घाटन किया था।

लियोनेल मेसी ने 13 दिसंबर 2025 को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ति का उद्घाटन किया था। मेसी अपने साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ पहुंचे थे।

मेसी स्टेडियम में सिर्फ कुछ मिनट ही रहे और भारी सुरक्षा के बीच लौट गए। इससे फैंस नाराज हो गए। गुस्से में कुछ फैंस ने कुर्सियां फेंकीं और मैदान में घुस गए थे।

सॉल्ट लेक स्टेडियम में 85 हजार दर्शक बैठ सकते हैं

सॉल्ट लेक स्टेडियम में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच 13 जुलाई 1997 को मैच देखने के लिए 1 लाख 31 हजार 781 दर्शक पहुंचे थे।

सॉल्ट लेक स्टेडियम में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच 13 जुलाई 1997 को मैच देखने के लिए 1 लाख 31 हजार 781 दर्शक पहुंचे थे।

कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम का आधिकारिक नाम विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन है। यह भारत के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में शामिल है। स्टेडियम की क्षमता करीब 85 हजार है।

इसका उद्घाटन 1984 में हुआ था। यह स्टेडियम मोहन बागान, ईस्ट बंगाल जैसे बड़े क्लबों के मैचों के लिए मशहूर है। यहां कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच, इंडियन सुपर लीग और राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं।

ममता चित्रकारी भी करती रही हैं

ममता बनर्जी खाली समय में पेंटिंग बनाती हैं। वह एक्रिलिक और ऑयल कलर्स का इस्तेमाल करती हैं।

ममता बनर्जी खाली समय में पेंटिंग बनाती हैं। वह एक्रिलिक और ऑयल कलर्स का इस्तेमाल करती हैं।

ममता बनर्जी अपनी पेंटिंग्स और कला के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी पेंटिंग्स में अक्सर बंगाल की संस्कृति, प्रकृति, फूल और ‘मां, माटी, मानुष’ की झलक दिखती है।

उनकी कई पेंटिंग्स लाखों रुपए में बिक चुकी हैं। 2011 की एक प्रदर्शनी में उनकी 95 पेंटिंग्स एक करोड़ रुपए से ज्यादा में बिकी थीं।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य:CAA लागू, BSF को फेंसिंग के लिए जमीन दी; 12 दिन में सरकार के 12 फैसले

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश 19 मई को जारी किया गया। जानकारी गुरुवार को सामने आई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tagged: Football Sculpture Kolkata News Mamata Banerjee Sculpture Salt Lake Stadium TMC Logo Vishwa Bangla West Bengal Government

Post navigation

Previous: पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: फौजी ने सुसाइड किया; मां ने बच्ची की चाकू मार हत्या की; केजरीवाल-मान जेल पहुंचे; पेट्रोल-डीजल रेट बढ़े – Chandigarh News
Next: आज की सरकारी नौकरी: राजस्थान में 3951 पदों पर निकली भर्ती; पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 वैकेंसी, गुजरात मेट्रो में 383 ओपनिंग्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

सैनिटरी-नैपकिन, टॉयलेट कम होने से न छूटे लड़कियों की पढ़ाई:  सुप्रीम कोर्ट ने कहा हर तीन महीने में रिपोर्ट दे केंद्र सरकार, निगरानी करेंगे

सैनिटरी-नैपकिन, टॉयलेट कम होने से न छूटे लड़कियों की पढ़ाई: सुप्रीम कोर्ट ने कहा हर तीन महीने में रिपोर्ट दे केंद्र सरकार, निगरानी करेंगे

Kamal SinghMay 25, 2026 0
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस:  नगरपालिका के अवैध निर्माण नोटिस के बाद कार्रवाई; अभिषेक ने 14 दिन का समय मांगा

कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस: नगरपालिका के अवैध निर्माण नोटिस के बाद कार्रवाई; अभिषेक ने 14 दिन का समय मांगा

Kamal SinghMay 25, 2026 0

Find Me On

Hot News

सैनिटरी-नैपकिन, टॉयलेट कम होने से न छूटे लड़कियों की पढ़ाई:  सुप्रीम कोर्ट ने कहा हर तीन महीने में रिपोर्ट दे केंद्र सरकार, निगरानी करेंगे
  • National
  • National

सैनिटरी-नैपकिन, टॉयलेट कम होने से न छूटे लड़कियों की पढ़ाई: सुप्रीम कोर्ट ने कहा हर तीन महीने में रिपोर्ट दे केंद्र सरकार, निगरानी करेंगे

May 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी टी-20 में डबल सेंचुरी बनाना चाहते हैं:  बोले- हाफ सेंचुरी में दिलचस्पी नहीं, IPL में गेल का रिकॉर्ड तोड़ना टारगेट
  • Sports
  • Sports

वैभव सूर्यवंशी टी-20 में डबल सेंचुरी बनाना चाहते हैं: बोले- हाफ सेंचुरी में दिलचस्पी नहीं, IPL में गेल का रिकॉर्ड तोड़ना टारगेट

May 25, 2026
मोगा में नगर निकाय चुनाव कल:  63 वार्डों में मतदान; 142 बूथों पर सुरक्षा कड़ी, 1.40 लाख मतदाता करेंगे मतदान – Moga News
  • Punjab
  • Punjab

मोगा में नगर निकाय चुनाव कल: 63 वार्डों में मतदान; 142 बूथों पर सुरक्षा कड़ी, 1.40 लाख मतदाता करेंगे मतदान – Moga News

May 25, 2026
मानसा में नगर कौंसिल चुनाव कल:  27 वार्डों में 131 उम्मीदवार मैदान में; 61 बूथों पर CCTV और सुरक्षा के विशेष इंतजाम – Mansa News
  • Punjab
  • Punjab

मानसा में नगर कौंसिल चुनाव कल: 27 वार्डों में 131 उम्मीदवार मैदान में; 61 बूथों पर CCTV और सुरक्षा के विशेष इंतजाम – Mansa News

May 25, 2026

About Us

Delivering accurate, unbiased, and fast news updates from India and around the world. Stay informed with real-time coverage, breaking headlines, and in-depth analysis.

Email: editornewsdesk7@gmail.com,

Tel: +91-8447000108.

Most Read

  • सैनिटरी-नैपकिन, टॉयलेट कम होने से न छूटे लड़कियों की पढ़ाई: सुप्रीम कोर्ट ने कहा हर तीन महीने में रिपोर्ट दे केंद्र सरकार, निगरानी करेंगे
  • वैभव सूर्यवंशी टी-20 में डबल सेंचुरी बनाना चाहते हैं: बोले- हाफ सेंचुरी में दिलचस्पी नहीं, IPL में गेल का रिकॉर्ड तोड़ना टारगेट
  • मोगा में नगर निकाय चुनाव कल: 63 वार्डों में मतदान; 142 बूथों पर सुरक्षा कड़ी, 1.40 लाख मतदाता करेंगे मतदान – Moga News
  • मानसा में नगर कौंसिल चुनाव कल: 27 वार्डों में 131 उम्मीदवार मैदान में; 61 बूथों पर CCTV और सुरक्षा के विशेष इंतजाम – Mansa News
  • बठिंडा में नगर निगम चुनाव कल: 387 बूथों पर 1700 सुरक्षाकर्मी तैनात; 124 संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष नजर – Bathinda News

Categories

  • Business
  • International
  • Jobs & Education
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Science
  • Sports
  • Technology
News Desk 7 2026. Powered By BlazeThemes.
  • License
  • Privacy Policy