कांग्रेस प्रोटेस्ट, PM मोदी के पुतले को चप्पलों से पीटा: यमुनानगर में लाठियां मार आग लगाई; पंचकूला में BJP दफ्तर घेरने की तैयारी – Panchkula News
यमुनागर में पीएम मोदी के पुतले को चप्पल मारते कांग्रेस कार्यकर्ता। भिवानी में कांग्रेसियों से होती पुलिस की धक्का-मुक्की।
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया है। यमुनानगर में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी के पुतले को लाठी-चप्पलों से प
.
उधर, भिवानी में डीसी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इससे कांग्रेसियों ने नारोबाजी करते अंदर जाने का प्रयास किया। इसमें कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। वहीं, हिसार में कांग्रेस प्रदर्शन में गुटबाजी नजर आई। यहां शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल से पहले ही ज्ञापन देने पहुंच गए। इससे शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के बीच फूट फिर से उजागर हो गई।
पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में भी धरना-प्रदर्शन हुआ। उधर, कांग्रेस ने पंचकूला में बीजेपी दफ्तर घेरने का भी ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने सरकार के सामने तीन मांगे रखी हैं।
हरियाणा में कांग्रेस-छात्र संगठनों के प्रदर्शन के PHOTOS…
पीएम मोदी के पुतले को लाठी मारकर आगे हवाले करते कांग्रेस नेता।

भिवानी में पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।

पंचकूला में डीसी कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

यमुनानगर में भी अनाज मंडी में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया।

छात्रों के समर्थन में फतेहाबाद में पैदल मार्च निकालते विभिन्न संगठनों के सदस्य।
लोकभवन की ओर पैदल मार्च किया
मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के नेतृत्व में पार्टी विधायकों ने रात नौ बजे पार्टी ऑफिस से पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस नेता हरियाणा लोकभवन की ओर कूच रहे थे। मगर, कांग्रेस ऑफिस से कूछ दूर जाने पर ही इन नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया था। इसके बाद सभी को सेक्टर-17 थाने ले जाया गया। करीब एक घंटे बाद ही पुलिस ने इन नेताओं को छोड़ दिया था।
प्रोटेस्ट के अपडेट्स जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

