कपूरथला में यूरिया की जमाखोरी पर सख्ती: 8 जांचें हुईं, एक FIR दर्ज; गैर-कृषि उपयोग रोकने को अभियान तेज – Kapurthala News
कपूरथला जिला प्रशासन ने एग्रीकल्चरल ग्रेड यूरिया के गैर-कृषि उपयोग और जमाखोरी को रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। जिला स्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स ने अब तक 8 जांचें की हैं, जिनमें एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उपायुक्त (DC) आकाश बंसल ने बताया कि जिला स्तर पर एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त, गैर-कृषि कार्यों में यूरिया के उपयोग को रोकने के लिए जल्द ही ब्लॉक स्तर पर भी विशेष टास्क फोर्स बनाई जाएंगी। कपूरथला के मुख्य कृषि अधिकारी ने दी जानकारी कपूरथला के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने जानकारी दी कि सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, उर्वरक और कृषि इनपुट डीलरों की नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने उर्वरक डीलरों को नियमों के अनुसार ही एग्रीकल्चरल ग्रेड यूरिया बेचने का निर्देश दिया है। डॉ. सिंह ने चेतावनी दी कि यूरिया के डायवर्जन, जमाखोरी या कालाबाजारी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसी बंसल ने किसानों से अपील की है कि किसी भी जानकारी के लिए वे जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01822-233777 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link

