ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए की ठगी: मोगा में इमिग्रेशन कंपनी संचालक पर केस दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की – Moga News
मोगा जिले की निहाल सिंह वाला पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। गांव मधेके निवासी हरसिमरनजीत सिंह सरां ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने और परिवार के दो अन्य सदस्यों के लिए चंडीगढ़ स्थित ‘द वीजा कैपिटल इमिग्रेशन’ कंपनी के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए आवेदन किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, कंपनी ने चार महीने के भीतर वीजा प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया था। पुलिस जांच में जुटी निर्धारित समय बीत जाने के बाद जब हरसिमरनजीत सिंह ने कंपनी के मालिक से संपर्क किया, तो आरोपी ने उनके फोन उठाने बंद कर दिए। हरसिमरनजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर उनसे लगभग 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर, निहाल सिंह वाला पुलिस ने जालंधर जिले के गांव चोमो निवासी इकबाल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

