एशिया पैसिफिक टचुकबॉल चैंपि. में भारतीय महिला टीम छठे स्थान पर – Jalandhar News

एशिया पैसिफिक टचुकबॉल चैंपि. में भारतीय महिला टीम छठे स्थान पर – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर ताइवान में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित एशिया पैसिफिक टचुकबॉल एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के दौरान टीम ने विभिन्न मुकाबलों में प्रतिस्पर्धी खेल दिखाया और मजबूत टीमों के खिलाफ कड़े मैच खेले। भारतीय टीम के मुख्य कोच राकेश कुमार (जालंधर) के अनुसार, टीम ने पूरे आयोजन में अनुशासित खेल और बेहतर तालमेल के साथ प्रदर्शन किया। राकेश कुमार ने कहा कि यह परिणाम आगे भारतीय टचुकबॉल के लिए प्रेरणा का काम करेगा। टीम से जुड़ी एक खास बात यह रही कि भारतीय महिला टीम की सभी खिलाड़ी जालंधर (पंजाब) से थीं। खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल के जरिए भारत और पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *