उमस और तपिश का असर, सूने रहे शहर के बाजार – Jalandhar News

उमस और तपिश का असर, सूने रहे शहर के बाजार – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर शुक्रवार को जालंधर उमस और तपिश में घिरा रहा। जालंधर का अधिकतम पारा 38.9 डिग्री रहा। मौसमी चुनौतियों के चलते अधिकतर लोग दोपहर के समय घर-दफतर के अंदर ही रह रहे हैं। इसी कारण सड़कें सूनी हैं। भगत सिंह चौक में तो सेनीटरी मार्केट के व्यापारी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। पूरा शहीद भगत सिंह चौक का इलाका सुनसान दिखा। दूसरी तरफ शुक्रवार को मौसम केंद्र ने कहा कि आने वाले दिनों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। अब मानसूनी हवाओं का प्रभाव रहेगा। इसी सिलसिले में पहली जुलाई को तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इस दिन फिर से तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट रहेगा। 30 जून: महीने के आखिरी दिन भी बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। 27 जून: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ हल्की बारिश होगी और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 28 जून: आसमान में बादल रहने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे। 29 जून: आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि इस दिन तेज हवाओं की कोई चेतावनी नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *