ईजी नहीं मुश्किल हुआ डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन करवाना, बार-बार आईडी बंद होने से दिक्कत – Jalandhar News

ईजी नहीं मुश्किल हुआ डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन करवाना, बार-बार आईडी बंद होने से दिक्कत – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर आगमन को लेकर जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में छुट्टी का माहौल रहा। डीसी कार्यक्रम में व्यस्त रहे तो वहीं एडीसी जनरल और डीआरओ कार्यालय में मौजूद रहे, लेकिन पब्लिक न के बराबर रही। सेवा केंद्र में महिलाओं की भीड़ भी आम दिनों के मुकाबले कम देखने को मिली। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सब-रजिस्ट्रार गुरप्रीत सिंह सहित अन्य तहसीलदारों की आफिशियल ड्यूटी होने के कारण की सब-रजिस्ट्रार कार्यालय-1 भी बंद रहा। यहां पर कोई भी डॉक्यूमेंट रजिस्टर्ड नहीं हुआ लेकिन एसआर-2 में काम जारी रहा, लेकिन लोगों की भीड़ कम होने के कारण सिर्फ 28 डॉक्यूमेंट ही रजिस्टर्ड हुए। लेकिन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में वीरवार से ईजी रजिस्ट्रेशन सॉफ्टवेयर में ओटीपी सिस्टम शुरू होने के बाद से अधिकारी और मुलाजिमों के साथ आम पब्लिक भी परेशान हो रही है। बार-बार आईडी बंद होने के बाद उसे दोबारा से शुरू करने के समय यहां तक कि डॉक्यूमेंट अपलोड करने, फोटो सहित अन्य कार्यों में बार-बार आईडी बंद होने के बाद उसे दोबारा से शुरू करने पर ओटीपी भरना अनिवार्य हो रहा है, जिससे अब समय ज्यादा लग रहा है। वहीं आम लोगों ने कहा कि सरकार ने ईजी रजिस्ट्रेशन के नाम पर डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को काफी मुश्किल और पेचीदा बना दिया है। जिससे पब्लिक परेशान हो रही है। पहले जो काम एक दिन में हो जाता था अब उसके लिए दो दिन लग रहे है। इस लिए सरकार को यह व्यवस्था दुरूस्त करने की जरूरत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *