अरनीवाला बस स्टैंड पर मिला बुजुर्ग का शव: सीमेंट के थड़े पर पड़ा था, युवक ने देख शोर मचाया; मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू – Fazilka News
अरनीवाला के बस स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह लोग अपने कारोबार में व्यस्त थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अरनीवाला बस स्टैंड पर बने सीमेंट के थड़े पर एक शख्स को लेटे हुए देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र जब उसने पास जाकर जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी कि बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अरनीवाला बस स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।
Source link
