अमृतसर एयरपोर्ट पर धार्मिक समागम-आज: पुलिस ने यात्रियों को 5-घंटे पहले पहुंचने और श्रद्धालुओं को तय पार्किंग में वाहन खड़े करने की अपील की – Amritsar News
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आज बाबा जवंद सिंह जी की बरसी के अवसर पर एयरपोर्ट परिसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में होने वाले धार्मिक समागम को लेकर आम जनता से अपील की गई है कि जिन यात्रियों की आज सुबह से रात 10:00 बजे के बीच उड़ान निर्धारित है, वे अपनी फ्लाइट के समय से कम से कम 5 घंटे पहले श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पहुंचें। इसे देखते हुए ऐसा करने से सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकेंगी तथा यात्रियों को अपनी उड़ान पकड़ने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, जो श्रद्धालु एयरपोर्ट परिसर में स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आ रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे अपने वाहन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित दो पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। इससे एयरपोर्ट परिसर में यातायात सुचारु रहेगा और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। दोपहिया या साझा वाहन से आने की अपील पुलिस प्रशासन ने संगत से यह भी आग्रह किया है कि वे संभव हो तो दोपहिया वाहन का उपयोग करें या समूह में एक ही वाहन से यात्रा करें। इससे पार्किंग पर दबाव कम होगा और सभी के लिए व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर प्रशासन का फोकस कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। पुलिस का कहना है कि आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए 24 घंटे तत्पर है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्री और श्रद्धालु सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा एवं दर्शन कर सकें।
Source link

