अबोहर में घर के बाथरूम में मृत मिला शेफ: राजस्थान के होटल में करता था नौकरी, पत्नी ने फोन न उठने पर दोस्त को भेजा तो हुई जानकारी – Abohar News

अबोहर में घर के बाथरूम में मृत मिला शेफ:  राजस्थान के होटल में करता था नौकरी, पत्नी ने फोन न उठने पर दोस्त को भेजा तो हुई जानकारी – Abohar News




फाजिल्का के अबोहर में स्थानीय शिव शाक्य नगर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 40 वर्षीय शैफ का शव उसके घर के बाथरूम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक 40 वर्षीय विनोद कुमार (पुत्र केवल कुमार मूल रूप से अबोहर का रहने वाला था और पड़ोसी राज्य राजस्थान के श्रीगंगानगर के एक होटल में बतौर शैफ कार्यरत था। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार की पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने बच्चों के साथ विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) गई हुई थीं। परिवार जल्द ही विशाखापट्टनम शिफ्ट होने की तैयारी में था, जिसके चलते पत्नी वहां पहले ही चली गई थीं और विनोद यहाँ घर पर अकेला था। आज सुबह जब पत्नी ने विशाखापट्टनम से विनोद के मोबाइल पर फोन किया, तो कई बार घंटी बजने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने तुरंत अबोहर में रहने वाले विनोद के दोस्त राजकुमार को सूचित किया और घर जाकर देखने को कहा। दोस्त जब घर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई।
दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस, बाथरूम में पड़ा हुआ था जब राजकुमार विनोद के घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद था और काफी आवाज देने पर भी कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घर का बाहरी गेट तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। घर के अंदर बाथरूम के पास विनोद कुमार का शव बेसुध हालत में पड़ा हुआ था।
संस्था की मदद से शव मोर्चरी में रखवाया, पत्नी के आने का इंतजार घटना की जानकारी मिलते ही समाज सेवी संस्था ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समिति के सहयोग से शव को घर से बाहर निकाला और स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में सुरक्षित रखवाया। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके कल (मंगलवार) तक अबोहर पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने और उनके बयानों के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *